बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक महिला सुबह से लेकर रात तक घर के कामों में लगी रहती है। फिर भी वो अचंभित है कि आखिर उसे भूमि का अधिकार क्यों नहीं मिल रहा है? महिलाओं को अब जागरूक होना होगा और मैके तथा ससुराल दोनों जगह की सम्पत्ति में अपना नाम जुड़वाना होगा। समाज में आय दिन विभिन्न प्रकार के सम्पत्ति विवाद देखने को मिलते रहते हैं। इसलिए महिलाओं को सम्पत्ति से जुड़े सभी कागजातों को देखकर समझ लेना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
