गोह थाना क्षेत्र के रफीगंज रोड स्थित असेयाश मोड़ के समीप सुबह दस बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि घायल युवक बंदेया थाना क्षेत्र के खड़गपुरा गांव निवासी राम अवतार पासवान मिसो कंपनी की होम डिलीवरी करता था। वह सुबह गोह से रफीगंज की ओर समान देने जा रहा था।
