घटना गोह प्रखंड के कोसडीहरा मोड़ व मोथा मोड़ की है। घायलों में जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के मलहचक निवासी रौशन कुमार व गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी कल्लू कुमार शामिल है। घायल रौशन कुमार को बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
