गोह प्रखंड के देवकुंड प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर चौधरी के निधन पर शिक्षक-शिक्षिकाओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना प्रकट किया है। उपस्थित लोगों ने बताया कि श्री चौधरी अपने कार्य को लेकर काफी कर्तव्यनिष्ठ थे। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
