Transcript Unavailable.
मेरा गांव मेरी पहचान कार्यक्रम के तहत आज हमसे खास बातचीत करने व अपनी राय देने के लिए जुड़े ग्राम खूटाम्बा के निवासी सौरभ यादव जी।
लड़कियों और महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा रोकने के लिए शुरू हुए इस प्रोग्राम में आपका स्वागत है। किसी भी तरह की हिंसा रोकने के लिए समाज में रहने वालों के सोच-विचार बदलना बहुत ज़रूरी है।आज इस बारे में हम बात करेंगे पुरुषों के योगदान को लेकर और जानेंगे कि पुरुष किस तरह महिला कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा दे सकते है।पुरुषों की भागीदारी से जेंडर के नाम पर होने वाली हिंसा को कैसे ख़त्म किया जा सकता है। अपने विचार ज़रूर रिकॉर्ड करें, फोन में नंबर 3 दबाकर।
दोस्तों, अगर गौर किया जाए तो हमारे आसपास होने वाली छोटी—बड़ी लड़ाईयों, झगड़ों, बहस और नाखुशी के पीछे की वजह अधिकारों का हनन है। महिला है तो उससे आत्मनिर्भर बनने का अधिकार छीन लिया जाता है, बच्चा है तो पढने का, किसी से जाति के नाम पर तो किसी से गरीबी के नाम पर अधिकारों का हनन जारी है और यही है फसाद की वजह। आज जब हम 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मना रहे हैं तो फिर एक बार इस विषय पर बात करना जरूरी हो जाता है
जिला न्यायालय में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस नेशनल लोक अदालत में 850 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला न्यायाधीश ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया।
झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर आईटी की रेट पढ़ने के बाद 200 करोड रुपए कैश मिलने के मामले में, बीजेपी में कमलनाथ को घेरा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ का पुतला दहन किया। उन्होंने सांसद को राजसभा से बर्खास्त करने की मांग रखी।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पूसा डिकंपोजर क्या है और खेत में इसके क्या लाभ है इसके बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
जेंडर हिंसा के खिलाफ चलने वाले इस कार्यक्रम, 'बदलाव का आगाज़', में आज सुनिए प्रियंका जी को, जिनका कहना है कि जब तक एक ट्रांसजेंडर या कहें ख़ुद को महिला और पुरुष के दायरे में ना रखने वाले हर इंसान को इंसान नहीं समझा जाएगा, उनके ख़िलाफ़ समाज में फैली हिंसा और नफ़रत कम नहीं होगी
अशोकनगर पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी संख्या में गुम हुए मोबाइल फोन निकाले हैं। वह फोन को लोगों को वापस कर दिए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने 91 लोगों के मोबाइल फोन उनको लौटा दिए हैं। गुम हुए मोबाइल फोन मध्य प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में भी बरामद किए गए थे।
अशोकनगर के नेहरू महाविद्यालय में शुक्रवार को खाद्य पदार्थ में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान किए जाने के बारे में बताया गया, एवं उनसे होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया साथ ही हम इसे कैसे बचें यह भी तकनीक बताई गई।
