हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
Transcript Unavailable.
नमस्कार आज सोमवार 12 फरवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। लोकसभा चुनावों की तैयारी मप्र में शुरू हो चुकी है और इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। रविवार को मप्र के आदिवासी क्षेत्र झाबुआ में आम सभा की कार्यक्रम में बोलते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समुदायों की कभी परवाह नहीं की। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 से अधिक सीटें जीतेगी और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में 7,550 करोड़ रुपये के विकास उत्पादों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मध्य प्रदेश में दलित और आदिवासियों के साथ अत्याचार के मामले नहीं थम रहे हैं। आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला वीडियो आया है। यहां बजरंग दल से जुड़े आरोपियों ने आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस राज्य सरकार पर हमलावर है। घटना शनिवार रात की है। 2 मिनट 42 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स युवक को बेरहमी से पीट रहा है। आरोपी युवक के चेहरे पर कभी घूंसा तो कभी लात मारता है। उसे गालियां देता है। पीड़ित पीटने वाले से गुहार लगाता है। गिड़गिड़ता है। उसके पैर पड़ता है, लेकिन वह नहीं सुनता है। उसे मारना जारी रखता है। मध्य प्रदेश में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के अनेक हिस्सों में बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल के साथ चना और मसूर की फसल भी प्रभावित हुई है। डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक गांव में ओलावृष्टि के साथ मूसलाधार वर्षा हुई। मौसम के बदले मिजाज से किसान परेशान नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेर के आकार के ओले लगभग 20 मिनट तक गिरते रहे। कई जगह सड़क पर और गेहूं की फसलों में ओले पट गए। तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि से किसानों की फसल के साथ सब्जियां भी प्रभावित हुई हैं। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का सोमवार को चुनाव होगा। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही पार्टियों अपने-अपने लोगों को अध्यक्ष बनाने के प्रयास में लगी हुई है। जिला पंचायत के 11 सदस्य हैं जिनमें से 6 वोट मिलने वाला उम्मीदवार अध्यक्ष चुना जाएगा। यह निर्वाचन जिला पंचायत कार्यालय में होगा। निर्वाचन संबंधी प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। निर्वाचन का यह रहेगा समय, निर्वाचन का स्थान जिला पंचायत सभा कक्ष रहेगा। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 तक रहेगा, नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 12:15 तक होगी। इसके बाद नाम निरीक्षण पत्र वापसी दोपहर 12:15 से दोपहर 12:30 बजे तक किए जाएंगे।विद्यीमानय अभ्यर्थियों की घोषणा दोपहर 12:40 बजे होगी, फिर अध्यक्ष पद का मतदान दोपहर 12:40 बजे से मतदान समाप्ति तक किया जाएगा।अध्यक्ष पद की मतगणना मतदान समाप्ति के तत्काल पश्चात बाद अध्यक्ष पद के निर्वाचन की घोषणा मतगणना के तत्काल पश्चात होगी।
अशोकनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से एक दिन पहले जिला सदस्य के पति ने पार्टी बदली है। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। सांसद डॉक्टर के पी यादव के भाई अजय पाल यादव ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव भी मौजूद थे। अजय पाल यादव सांसद केपी यादव के छोटे भाई हैं, एवं उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। सोमवार को अशोकनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होगा एक दिन पहले ही सदस्य के पति ने पार्टी बदल ली है, उन्होंने कहा है कि श्रीमंत सिंधिया जी की कार्यशैली को देखकर उनके सानिध्य में काम करना चाहते हैं।
अशोकनगर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चोर के कब्जे से पुलिस ने चोरी हुई दो बाइक भी बरामद कर ली है। यह दोनों बाइक शहर से ही चोरी की गई थी, मोटरसाइकिल चोरी करने वाला चोर विदिशा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि फरियादी संजय नामदेव निवासी वेदांत भवन ने 27 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, सेन चौराहे से डीलक्स कंपनी की हीरो एचएफ एमपी 67 एमडी 8678 चोरी हुई थी, दूसरी 3 फरवरी को नया बस स्टैंड निवासी विशाल खटीक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी उसकी बाइक भी बरामद हो चुकी है।
रूढीवाद सामाजिक विज्ञान के तहत स्थापित एक ऐसी विचारधारा है जो पारंपरिक मान्यताओं का अनुकरण तार्किककता या वैज्ञानिकता के बजाए केवल आस्था तथा प्राप्त अनुभवों के आधार पर करती है। यह सामाजिक और नैतिक मान्यताओं को चिरकाल तक प्रचलित मान्यताओं और व्यवस्थाओं के प्रति अपनी भागीदारी सिद्ध करती है। किसी भी समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता जैसी बुराई किसी भी देश की प्रगति को पीछे धकेल देती है। रूढ़िवादिता हमारे नवयुवकों को भाग्यवादिता की और ले जाती है। इसके फलस्वरूप् वे कर्महीन हो जाते है और असफलताओं में अपनी कमियों को ढ़ूढने की बजाए इसे भाग्य की परिणिति का रूप दे देती है। आज हम बात करेंगे रूढ़िवादी बनाम बेडियां।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू लाही या माहू से फसलों को होने वाले नुकसान एवं उपचार सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मिर्च में लगने वाले माइट कीट और इसके नियंत्रण की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
नमस्कार आज शनिवार 10 फरवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें। हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। आखिरी मौत एक आठ साल के बच्चे की हुई है। इस बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से ही राज्य सरकार पर कई सवाल उठ रहे हैं। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि राज्य सरकार अवैध बारूद भंडारण को लेकर हरकत में आई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में गुरुवार को अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर मोहन यादव सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। वहीं सीएम मोहन यादव का कहना है कि इस मामले में सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। मध्यप्रदेश राज्य में बच्चों के कुपोषण की स्थिति को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहा है और एक बार फिर कुछ ऐसी ही जानकारी सुनने में आ रही है। विधानसभा में सरकार की ओर से पेश की गई जानकारी में बताया गया है कि 1.36 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण और अति कुपोषण से जूझ रहे हैं और सबसे खराब स्थिति जनजातीय बाहुल्य जिलों में दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर से दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 29 हजार 830 बच्चे अतिकुपोषण और 1 लाख 6 हजार 422 बच्चे अतिकुपोषण का शिकार हैं। ये जानकारी शुक्रवार को विधान सभा में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत की गई है। n प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी, 2024 को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर लगभग 12:40 बजे वे मध्य प्रदेश के झाबुआ में लगभग 7500 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी के यह दौरे अहम माने जा रहे हैं। दोस्तों, आप मोबाइल वाणी पर प्रस्तुत मध्य प्रदेश के इन अहम समाचारों को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं, आप मोबाइल वाणी की ऐप अपनी राय रिकार्ड कर सकते हैं या फिर अपने फोन से तीन नंबर का बटन दबाएं। आप अपने इलाके की खबरों को भी हमसे साझा करें, हम इन खबरों को मंच जरूर देंगे। सुनते रहिए मोबाइल वाणी
