हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके है कोई मज़ेदार चुटकुला तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
नमस्कार आज मंगलवार 14 फरवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें।
जैसा की आपको पता ही है की वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है और वसंत पंचमी का त्यौहार भी वसंत ऋतू में ही मनाया जाता है जी हां दोस्तों बसंत पंचमी मुख्य रूप से प्रकृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो बसंत के आने तथा ठंडी के जाने का संकेत देता है,जब फूलों पर बहार हो , जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं तब वसंत पंचमी का त्योहार आता है।बसंत उत्सव बसंत ऋतु की ताजगी एवं खूबसूरती का उत्सव होता है इसका आगमन सभी के मन में एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। यह खुशियों के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और समृद्धि का भी त्योहार है। इस दिन शहरों ,गांवों ,टोलो और कस्बों में सभी लोग खास कर नवयुवक और विद्यार्थीगण छोटे छोटे बच्चे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं.तो आइये हम सब भी इस खुशनुमा ऋतू और उत्सव का आनंद उठाये। साथियों आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा आम के बगीचे की रखरखाव की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
नमस्कार आज मंगलवार 13 फरवरी है, मोबाइल वाणी पर आपका स्वागत है। सुनिये मध्यप्रदेश की आज की अहम खबरें।
11 सदस्यि सदन में 9सदस्यों का मत पा कर अजय प्रताप सिंह यादव चुने गए अशोकनगर जिला पंचायत के अध्यक्ष। उनके विजय जुलूस में सांसद डॉक्टर कृष्णपाल सिंह यादव प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। यह तस्वीर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सर्व विदित है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस निर्वाचन में अप्रत्यक्ष रूप से सक्रिय रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के दो सदस्य श्रीमती कविता यादव और श्रीमती रानी याद आपको भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। वहीं सांसद डॉक्टर यादव ने अजय प्रताप और उनकी माताजी को भाजपा की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष से दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। आज निर्वाचन हुआ तो सिंधिया के हाथों सदस्यता लेने वाले दोनों जिला पंचायत सदस्य अकेले खड़े रह गए। और अजय प्रताप के समर्थन में न केवल भाजपा बाल्की कांग्रेस के भी चार सदस्यों ने मतदान किया।
मेरा नाम मनोज है और मैं बेतकली सोनार जिले का निवासी हूँ । लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है । आजकल सोनार में पानी की बहुत गंभीर समस्या है ।
सरकार को भारत रत्न देने के अलावा किसानों को उनके अधिकार भी देने चाहिए , आखिर उनकी मांग भी तो बहुत छोटी सी है कि उन्हें उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिले। हालांकि किसानों की इस मांग का आधार भी एम एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें हैं जो उन्होंने आज से करीब चार दशक पहले दी थीं। इन चार दशकों में न जाने स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा करके न जाने कितनी सरकारें आईं और गईं, इनमें वर्तमान सरकार भी है जिसने 2014 के चुनाव में इन सिफारिशों को लागू करने का वादा प्रमुखता से किया था। -------दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि किसानों की मांगो को पूरा करने की बजाए भारत रत्न देकर किसानों को उनके अधिकार दिलाए जा सकते हैं? --------या फिर यह भी किसानों को उनके अधिकारों को वंचित कर उनके वोट हासिल करने का प्रयास है.
