Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

केवलारी विधानसभा के विधायक रजनीश सिंह से आज छपारा ब्लॉक के ग्राम अकलमा और सिमरिया के किसानों ने बिजली की समस्या को लेकर मुलाकात की...इस दौरान विधायक ने बिजली की समस्या हेतु संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण जल्द करने को कहा

सिवनी जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत जिले की कई ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे शिविरों में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से खाद्य एवं दवा छिड़काव का प्रदर्शन किया गया साथ ही कृषकों को सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया

सिवनी:खाद्य सुरक्षा प्रशासन,स्थानीय निकाय और पुलिस प्रशासन टीम केवलारी के द्वारा खुले में मीट मछली चिकन विक्रय पर सतत निगरानी एवं सघन निरीक्षण कार्य किए जा रहे हैं कलेक्टर क्षितिज सिंघल के आदेश पर केवलारी तहसील में चिकन दुकानों से 1 नमूना जांच के लिए लिया गया... वहीं खाद्य लाइसेंस आवेदन लिए, साफ सफाई की कमी और अस्वच्छ स्थिति में मछली रखने के कारण 15 किलो मछली को मौके पर ही नष्ट करवाया गया...वहीं बिना पंजीयन व्यापार करने के करना खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 58,56 के अंतर्गत 2 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया

कुरई विकास खण्ड के ग्राम ढुटेरा में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सिवनी बरघाट सहित अन्य टीमों ने भाग लिया प्रथम पुरस्कार ग्राम गुंजई की टीम ने 11000 रुपए दूसरा पुरस्कार ग्राम जंगलटोला की टीम ने 7000 रुपए तीसरा पुरस्कार ग्राम उड़ेपानी की टीम ने 5000 रुपए एवं चौथा पुरुस्कार ग्राम नयेगांव की टीम ने 2000 रुपए जीतकर अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य तेजसिंह रघुवंशी, जनपद सदस्य राधेश्याम धुर्वे, सरपंच संतोष कुड़ापे, विजय उइके,रमकचंद वरकड़े, भोलासिंह उइके, प्यारेलाल धुर्वे, सुखराम धुर्वे,सरवन मरकाम, संदीप तुमड़ाम,देव इनवाती, सुरेन्द्र डहरवाल, गणेश वरकड़े, इंद्रकुमार कोरचे, राजेश इनवाती, मिथलेश उइके, इमरान नवरेती, महेंद्र वरकड़े,रिंजन उइके,चंदन उइके,परमाल कर्वेती, महेश वरकड़े, रामसिंह उइके, सतेन्द्र उइके, हेमराज धुर्वे सहित अन्य ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

सिवनी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार एसपी राकेश सिंह के दिशा निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान जारी है... इसी कड़ी में पुलिस ने दो बुलट वाहन पर तेज गति के लगे साइलेंसर को लेकर कार्रवाई की है... पुलिस ने दोनों पर चालानी कार्रवाई करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दोनों वाहन मालिक पर ढाई ढाई हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया....

Transcript Unavailable.

स्वनिर्भर की ओर बढ़ते कदम में महिला ट्रेनर

Transcript Unavailable.