सिवनी:प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नियम विरुद्ध संचालित यात्री वाहनों पर कार्यवाही करने के निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग सिवनी द्वारा 29 दिसम्बर को संचालित समस्त यात्री वाहनों का बीमा, पंजीयन, परमिट, फिटनेस, वाहन चालक का लायसेंस, गणवेश, किराया सूची, चालक के द्वारा किसी भी प्रकार के नशे में वाहन चालन किए जाने जैसी अन्य बिन्दुओं की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 34 वहानों पर कार्यवाही कर 58300/- रू अर्थदंड वसूल किया गया। साथ ही लखनादौन से घंसौर मार्ग में बिना परमिट के संचालित यात्री बस क्रमांक MP- 22 ZB- 5242 को जप्त किया गया।