सीतापुर। देश के गृहमंत्री अमित शाह से सांसद राजेश वर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। अमित शाह के दिल्ली स्थित कार्यालय पर हुई मुलाक़ात के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के विकास कार्यों सहित समूचे जनपद के विकास व अन्य ज्वलंत मुद्दों पर उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा की। चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने सांसद राजेश वर्मा को यथासम्भव सहयोग देने को आश्वस्त किया। लोकसभा चुनाव से पहले सांसद और गृहमंत्री के बीच हुई मुलाकात अहम मानी जा रही है
सोमवार देर शाम एसओजी एवं थाना तालगांव संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तालगांव क्षेत्रान्तर्गत मोहरैया पुल के पास से तालगांव से वांछित 25,000/- रूपए का इनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी बुल्लु पुत्र शत्रोहन निवासी बेदौरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर फायरिंग की गई जवाबी फायरिंग में शातिर अपराधी के गोली भी लग गई।
नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन, भारी संख्या में ग्रामीणों ने किया प्रतिभाग। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने दीक्षा एप, रीड एलांग एप, निपुण लक्ष्य एप, डीबीटीऔर ऑपेरशन कायाकल्प के बारे में बहुत ही रोचक ढंग से जानकारी देते हुए प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कलाकर सूरज गौतम, सरबजीत सिंह, नवाब संदीप देव, इकबाल,विशाल, ज़रीन अंसारी आदि ने बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निपुण भारत मिशन, छात्रों से सम्बन्धित सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा बच्चों को प्रति दिन विधालय भेजने आदि मुद्दों पर नाटक और रंगमंच के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाध्याक अनवर अली, शिक्षक सरोज कुमार वर्मा, राजीव कुमार, रामावती वर्मा, उमेश चन्द्र तथा भारी संख्या में ग्रामवासी और अभिभावक मौजूद थे, कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को बच्चों को प्रति दिन विधालय भेजने तथा बच्चों की शिक्षा के प्रति संवेदनशील रहने और सरकारी आदेशों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। इसी क्रम में ग्राम शादी फत्तेपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों को शिक्षा के लिए जागरुक किया।
तालगांव क्षेत्र के ग्राम टकेली निवासिनी मूला देवी पत्नी स्वर्गीय राजू ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका 30 वर्षीय पुत्र रामभरोसे सोमवार को पड़ोस गांव करसैयरा में नाच देखने गया था, सुबह गांव के लोगों के लोगों ने बताया कि उसका लड़के राम भरोसे का शव गांव के उत्तर सड़क के किनारे चिलबल के पेड़ में गमछे से लटका है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि, मृतक की मां के द्वारा सूचना दी गई है, शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है, प्रार्थना पत्र में कोई आरोप नहीं लगाया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम को मंगलवार को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि लेखपाल के विरुद्ध अमानवीय ,अभद्र व असंसदीय व्यवहार किए जाने पर लेखपाल संघ की स्थानीय शाखा ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार एवं धरना प्रदर्शन का निर्णय लेते हुए तहसीलदार मनीष त्रिपाठी का लहरपुर से अभिलंब स्थानांतरण एवं सोमवार को दिए गए मांग पत्र में उल्लेखित सभी मांगों को शत प्रतिशत स्वीकार के जाने की मांग की गई है।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
Transcript Unavailable.
इस खबर में आप सुनेंगे सब्जियों के ताजा भाव, मंगलवार को सब्जियों के भाव में काफी बदलाव नजर आया, इसमें आलू कुछ सस्ता हुआ जबकि नींबू की कीमत स्थिर है।
सीतापुर की नवीन फल सब्जी एवं गल्ला मंडी में बात फलों के भाव की की जाए तो अनार का भाव 6700 प्रति कुंतल, पपीते का भाव 1870 रुपए प्रति कुंतल, केले का भाव 2540 रुपए प्रति कुंतल, सेब का भाव 7210 प्रति कुंतल है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा भिंडी की फसल में चित्तीदार सुंडी कीट की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
