बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बैठक में शिक्षकों, अभिभावकों और स्वयं सेवी संस्था के पदाधिकारियों ने विभिन्न शैक्षिक मुद्दों पर चर्चा की व बेहतर उपस्थिति , निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले और खेलों में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। बैठक में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्वयं सेवी संस्था के सरबजीत सिंह ने अभिभावकों का आवाहन किया कि ,सभी लोग अपने बच्चों को प्रति दिन विधालय अवश्य भेजें ,जिससे बच्चों की शिक्षा बेहतर होगी और आप के बच्चे पढ़ लिख कर काबिल बनेंगे इससे आप का और आपके गांव का नाम रोशन होगा।

इलाही बक्स इंटर कॉलेज में स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संजय वर्मा पीएमडब्ल्यू व आशुतोष जोशी ने उपस्थित शिक्षकों और छात्र छात्राओं को कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कुष्ठ रोगियों से कोई भी भेदभाव न करें कुष्ठ रोग एक ठीक होने वाली बीमारी है। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ,भगत सिंह , दुर्गेश, प्रतिभा यादव ,कामना बाजपेई ने भी कुष्ठ रोग के लक्षणों से अवगत कराया व कुष्ठ रोगियों से सामान्य व्यवहार करने की अपील की। डॉक्टर बालकृष्ण ने बच्चों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्त कराने की जिला अधिकारी की शपथ सभी बच्चों को दिलवाई गई।

लहरपुर तहसीलदार के विरुद्ध कार्रवाई न होने से क्षुब्ध लेखपालों ने जबरदस्त धरना प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को लेखपाल संघ की स्थानीय शाखा ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया था और निर्णय लिया था जब तक तहसीलदार मनीष त्रिपाठी का लहरपुर से स्थानांतरण नहीं किया जाता तब तक अनवरत धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर मजरा नबीनगर में मोहम्मद नईम के यहां शादी में मंगलवार को आये, मोहम्मद रेहान पुत्र निवासी मोहल्ला हुसैनगंज की बाइक नईम के घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर मंगलवार देर शाम चोरी कर ले गए, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

दोस्तों, 7 फरवरी आ चुकी है और आज हम मना रहे हैं वर्ल्ड रीड अलाउड डे... और हमारे पास पहुंच चुकी हैं आपकी बहुत सारी कहानियां... सुंदर-सुंदर कविताएं और किस्से भी... तो चलिए फिर आपकी रिकॉर्ड की गई कुछ अच्छी कहानियों और किस्सों को यहां सुनाते हैं. इस खास दिन पर आप भी बच्चों को कहनियां पढकर सुनाएं और उन्हें भी कहानियां सुनाने और रिकॉर्ड करने के लिए प्रेरित करें. अपनी कविता, कहानियां रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

सदर तहशील के फतेहपुर के रहने वाले लगभग एक दर्जन ग्रामीन सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा किये जा रहे कब्जे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जलाधिकारी को ज्ञापन दिया और मांग की की दबंगो द्वारा सरकारी जमीन पर किये जा रहे कब्जे को प्रशासन द्वारा रुकवाया जाए और दबंगो पर कार्यवाही की जाए

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है, रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो दसवीं पास, आईटीआई या दसवीं एवं सम्बंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनयरिंग डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 500 और एससी, एसटी भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रखा गया है। इस पद के लिए चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 19,900 से 63,200 रूपए लेवल 2 का वेतन दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rrcb.gov.in/ ।याद रखिए इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19-02-2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.