"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा मिर्च की फसल में मोमिर्च में लीफ स्पॉट रोग के बारे में जानकरी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
ये लिंग का भेद जिस दिन समाज से जायेगा, तब यहाँ रहने वाले हर एक लोग इंसान कहलाएगा।बदलाव के इस खूबसूरत सफर में आप भी हिस्सा लें लिंग और जेंडर के नाम पर होने वाले भेद-भाव और हिंसा पर अगर आपकी भी कोई कहानी है, तो देर मत कीजिये अपनी आवाज बुलंद कीजिये और अभी रिकॉर्ड कीजिये मोबाइल वाणी के साथ।
गर्भवती के बेहतर इलाज मुहैया कराने और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में अब अस्पतालों की मदद ली जाएगी। प्रत्येक प्राइवेट क्लीनिक और नर्सिंग होम को रोजाना एक तय फॉर्मेट पर सीएमओ को सूचना देनी होगी। इसके आधार पर ही गर्भवती और बच्चों की इलाज के लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। सरकारी अस्पतालों में गर्भवतियों और शिशुओं के इलाज का रिकॉर्ड तो रहता है, लेकिन निजी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले मरीजों का कोई रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं होता। कई बार बच्चों और गर्भवतियों की मौत हो जाती है, लेकिन असली कारण पता नहीं चल पाता है। अब इनके मौत का कारण जानने के लिए प्रत्येक अस्पताल को रोजाना इलाज कराने वाले मरीजों की जानकारी देनी होगी। एक फॉर्मेट पर चिकित्सक इसकी सूचना भरकर सीएमओ को उपलब्ध कराएंगे।
जिले के विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय पर अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोगों को विशेष निमंत्रण भेजा जा रहा है। 22 जनवरी को प्रस्तावित इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सीतापुर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत चावल को हल्दी और गाय का देसी घी लगाकर जिले के सभी गांवों में भेजा जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख विपुल सिंह ने बताया कि जिले में जहां-जहां हिंदू परिवार रहते हैं उनके पास यह विशेष निमंत्रण भेजा जाएगा। यह भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र का काम करेगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। रामलला अपने स्थान पर स्थापित होंगे।
जिले के गांजरी इलाके में रसूलपुर से मियांपुरवा तक खस्ताहाल सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। इस 14 किलाेमीटर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर 29 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त के रूप में 10.21 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की कवायद लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। इस सड़क के बनने से करीब 200 गांवों की तीन लाख आबादी का सफर सुगम होगा। रेउसा विकास खंड क्षेत्र के रसूलपुर से मियांपुरवा तक 14 किमी मार्ग वर्तमान में बेहद जर्जर है। सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। गड्ढों की वजह से इस सड़क पर आवागमन दूभर है। सड़क के पुनर्निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने सड़क निर्माण के लिए 29.17 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द कार्य शुरू कराने को लेकर 10.21 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में अवमुक्त कर दिए गए हैं।
शिक्षकों की रोजाना हाजिरी पंचायत सहायक से लेने के आदेश के एक दिन बाद सीडीओ बैकफुट पर आ गईं। इस आदेश का शिक्षकों ने कड़ा विरोध किया था। सीडीओ ने कहा कि आदेश मिस प्रिंट हो गया था। बीडीओ इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। सीडीओ निधि बंसल ने बुधवार को एक आदेश पारित किया था। इसमें कहा था कि पंचायत सहायक प्रतिदिन बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की हाजिरी सुबह नौ बजे लेंगे। अगर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक नहीं है तो ग्राम रोजगार सेवक यह काम करेंगे। इस आदेश के बाद शिक्षक संगठनों ने ऐतराज जताया था। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने कहा था हमें हाजिरी की मॉनीटरिंग से कोई आपत्ति नहीं है। बस किसी कैडर के अफसर से हाजिरी प्रमाणित कराई जाए।
जिले के विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय पर अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोगों को विशेष निमंत्रण भेजा जा रहा है। 22 जनवरी को प्रस्तावित इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सीतापुर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत चावल को हल्दी और गाय का देसी घी लगाकर जिले के सभी गांवों में भेजा जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख विपुल सिंह ने बताया कि जिले में जहां-जहां हिंदू परिवार रहते हैं उनके पास यह विशेष निमंत्रण भेजा जाएगा। यह भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण पत्र का काम करेगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। रामलला अपने स्थान पर स्थापित होंगे।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... CTA: सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
Transcript Unavailable.
