“यह देश संविधान से चलता है’, यह एक लाइन जो हम हर दूसरे दिन किसी न किसी के मुंह से सुनते ही रहते हैं। सविंधान पर इतनी आस्था के बाद भी देश में संविधानिक मूल्यों की भावनाओं का अभाव है। संविधान के प्रति पैदा हुए इस "अभाव" के भाव के लिए वही लोग जिम्मेदार हैं, जो हर एक बात पर कहते हैं कि यह देश संविधान से चलता है।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

लड़कियों और महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रही हिंसा रोकने के लिए शुरू हुए इस प्रोग्राम में आपका स्वागत है। किसी भी तरह की हिंसा रोकने के लिए समाज में रहने वालों के सोच-विचार बदलना बहुत ज़रूरी है।आज इस बारे में हम बात करेंगे पुरुषों के योगदान को लेकर और जानेंगे कि पुरुष किस तरह महिला कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा दे सकते है।पुरुषों की भागीदारी से जेंडर के नाम पर होने वाली हिंसा को कैसे ख़त्म किया जा सकता है। अपने विचार ज़रूर रिकॉर्ड करें, फोन में नंबर 3 दबाकर।

दोस्तों, अगर गौर किया जाए तो हमारे आसपास होने वाली छोटी—बड़ी लड़ाईयों, झगड़ों, बहस और नाखुशी के पीछे की वजह अधिकारों का हनन है। महिला है तो उससे आत्मनिर्भर बनने का अधिकार छीन लिया जाता है, बच्चा है तो पढने का, किसी से जाति के नाम पर तो किसी से गरीबी के नाम पर अधिकारों का हनन जारी है और यही है फसाद की वजह। आज जब हम 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मना रहे हैं तो फिर एक बार इस विषय पर बात करना जरूरी हो जाता है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पूसा डिकंपोजर क्या है और खेत में इसके क्या लाभ है इसके बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

जेंडर हिंसा के खिलाफ चलने वाले इस कार्यक्रम, 'बदलाव का आगाज़', में आज सुनिए प्रियंका जी को, जिनका कहना है कि जब तक एक ट्रांसजेंडर या कहें ख़ुद को महिला और पुरुष के दायरे में ना रखने वाले हर इंसान को इंसान नहीं समझा जाएगा, उनके ख़िलाफ़ समाज में फैली हिंसा और नफ़रत कम नहीं होगी

लहरपुर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का निपुण आकलन जारी है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के 40 विद्यालयों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीमों ने आकलन किया। इस दौरान डेढ़ हजार छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता को जांचा गया। इसके बाद एप से उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई। प्रत्येक न्याय पंचायत में पांच संकुल शिक्षक नामित हैं। उन्हें अपने विद्यालयों को 31 दिसंबर तक निपुण लक्ष्य प्राप्त कराने का दायित्व दिया गया है। उसकी हकीकत जानने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद द्वारा टीमें भेज कर जांच कराई गई। बृहस्पतिवार को विभिन्न टीमों द्वारा 40 विद्यालयों के कक्षा एक से तीन तक लगभग 1,450 बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से ऑनलाइन जांच हुई। इसके बाद आख्या उच्च अधिकारियों को भेजी गई।

सीतापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के नियम तोड़ने वालों को सबक सिखाने के लिए जिले का पहला इंटरसेप्टर वाहन एआरटीओ कार्यालय पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ माला बाजपेई ने इसका पूजन किया। शुक्रवार से यह वाहन हाईवे पर सक्रिय हो जाएगा। इसके माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवर स्पीडिंग, रांग साइड वाहन लेकर चलने, सीट बेल्ट न लगाने, हेलमेट का उपयोग न करने के साथ यातायात के अन्य नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ माला बाजपेई ने बताया कि हाईवे पर अक्सर लोग ओवरस्पीडिंग करते हैं। सीट बेल्ट भी नहीं लगाते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इंटरसेप्टर में हाई डेफिनेशन कैमरा लगा है जो डेढ़ किलोमीटर दूर से ही वाहन की फोटो लेने में सक्षम है। यह कैमरे 360 डिग्री तक घूमता है।। इस वजह से चालान करना काफी आसान हो जाएगा। लोगों से अपील है कि वे यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

दैनिक जागरण बिहार की मई 2023 की रिपोर्ट के अनुसार नरपतगंज प्रखंड से सटे सुपौल जिला के छातापुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय ठूठी में सोमवार को एमडीएम परोसने के क्रम में बच्चों के भोजन में मरी हुई छिपकली मिली, जिसके बाद बच्चों व गांव वालों में हड़कंप मच गया। लेकिन क्या ये हड़कंप हमारा अपने जन प्रतिनिधियों के सामने झलकता है ? जिस पन्ना ज़िले के स्कुल में 40 बच्चे बीमार हो गए , क्या वोट देते समय हम ये बात सोचते है? नहीं .. बिलकुल भी नहीं सोचते। क्योंकि हम एक वोट देने की मशीन में ढल चुके है। कुछ लोग इसे मेरी ही मूर्खता करार देंगे कि मध्यान भोजन के लिए हम नेताओ को दोष क्यों दें ? लेकिन सच ये है कि जब तक कोई घटना हमारे या हमारे अपनों के साथ नहीं घटती , तब तक हम राजनितिक पार्टियों की चाटुकारिता में लगे रहते है। लोग आपको ही बार बार समझायेंगे कि हमें इन सभी पचड़ों में नहीं पड़ना चाहिए। दोस्तों, अपने देश, समाज और बच्चों के भविष्य को बदलने के लिए किसी न किसी को शुरुआत करनी पड़ेगी और वह शुरुआत स्वयं से ही होगी, इसके बाद अन्य समाज के लोगों का साथ मिलता चला जाएगा। तब तक आप हमें बताइए कि * ------ आपके गाँव या क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन की स्थिति क्या है ? *------- आपने क्षेत्र या गाँव के सरकारी स्कूलों में बच्चों को कैसा पौष्टिक खाना मिलता है क्या ? आपके अनुसार बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन का क्या मतलब है ? *------ साथ ही शिक्षा के मसले पर आपको किससे सवाल पूछने चाहिए ? और इसे कैसे बेहतर बनाया जा सकता है , ताकि हमारे देश का भविष्य आगे बढे।