अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न भोपाल में होने वाले 61वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर हुई चर्चा पन्ना। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय शिवहरे मैरिज गार्डन पन्ना में हुई। बैठक में भोपाल में 18 फरवरी 2024 को होने जा रहे 61वें राष्ट्रीय अधिवेशन के संबंध में चर्चा की गई। बताया गया है कि नई शताब्दी का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन 18 फरवरी 2024 को एवं अधिवेशन से एक दिन पूर्व 17 फरवरी को श्री कृष्ण भगवन" का भूमि पूजन होगा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष इंजीनियर पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि संगठन को 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। गौरवशाली महासभा 100 वर्ष के उतार-चढ़ाव व काफी संघर्षों का सामना कर उत्तरोत्तर वृद्धि करते हुए 2024 में नई शताब्दी में प्रवेश करने जा रही है। सदी का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन मध्यप्रदेश की धरती पर आयोजित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो हम सभी के लिए विशेष सम्मान व गौरव का विषय है। इस विशाल अधिवेशन में समाज से संबंधित वरिष्ठ राजनेता, वरिष्ठ समाजसेवी, प्रबुद्ध वर्ग, विज्ञान जगत, उद्योग जगत, तकनीकी क्षेत्र, शिक्षा जगत, खेल जगत आदि सभी क्षेत्रों की महान हस्तियों के साथ-साथ संपूर्ण भारत वर्ष के प्रत्येक राज्य से हजारों की संख्या में समाज बंधु भाग लेंगे। नई शताब्दी के ऐतिहासिक समागम के साक्षी बनकर इस विशेष सम्मेलन को सफल बनाएं और देश के कोने-कोने‌ से आने वाले भाईयों बहिनों की मेजबानी का सौभाग्य प्राप्त करें। अधिवेशन से एक दिवस पूर्व 17 फरवरी 2024 को महासभा के समस्त सम्माननीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्र के रक्षक, भारत माता के वीर सपूत, महान यौद्धा, रेजांगला युद्ध के जीवित शहीद श्री रामचन्द्र यादव जी हरियाणा के कर कमलों से रखी जाएगी। राष्ट्रीय अधिवेशन में यादव समाज के सर्वांगीण विकास के मुद्दों के साथ-साथ जातिगत जनगणना, भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की हमारी बहु प्रतीक्षित मांग, संसद में घटती यादव सांसदों की संख्या आदि प्रमुख विषयों पर विशेष जोर रहेगा बैठक में उपस्थित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव वीरेंद्र यादव अध्यक्ष मैहर दशरथ यादव पार्षद मैहर नितेश यादव शहर अध्यक्ष मैहर शेर सिंह यादव युवा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष नाथू सिंह यादव युवा जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं सैकड़ो की संख्या में यादव बंधु उपस्थित रहे