लखीमपुर खीरी। 10 नवंबर से सही समय पर उपस्थिति के अलावा परिषदीय विद्यालयों में प्रयोग होने वाले 12 रजिस्टरों का डिजिटलीकरण होना था, लेकिन अभी तक कई अध्यापकों ने टैबलेट ही इंस्टॉल नहीं कराए हैं। वह रियल टाइम अटेंडेंस का विरोध पहले से ही कर रहे हैं। ऐसे में विभाग में डिजिटलीकरण अभियान को ही पलीता लगाया जा रहा है।
