विकासखंड बेहजम के ग्राम पंचायत शंकरपुर से परसेहरा बुजुर्ग को जाने वाला मार्ग कई वर्षों से जर्जर है। सड़क के ऊपर पड़ी तारकोल युक्त b बजडी उखड़कर गायब हो गई है। जिसे नीचे पड़े नुकेले पत्थर ऊपर आ गए हैं। नुकीले पत्थरों के ऊपर से निकलने में राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही है। लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक तरफ जहां सरकार गड्ढा मुक्त सड़क योजना चला रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सरकार की योजना पर पलीता लगा रहे हैं। सड़क जर्जर हुए चार-पांच वर्ष हो गए हैं। लेकिन इसकी मरम्मत न होने से सड़क पर से निकलने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।हरिशंकर दीक्षित, बबलू दीक्षित, अरविंद समेत अन्य लोगों का कहना है कई बार जिम्मेदार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन इसकी मरम्मत फिर भी नहीं की गई। जिसे निकालने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।