दिन के समय भरी भीड़ से गुजरतीं इन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों से चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी बेखबर रहते हैं। न तो इन्हें रोका जाता है और न ही कागज जांचे जाते हैं। परिवहन विभाग भी मौन है। सुबह और शाम के समय अधिक दिखते हैं यह नजारे दो पहियों पर स्टंट करते ट्रैक्टर का नजारा सुबह और शाम के समय अधिक दिखता है। सैंधरी बाईपास, महेवागंज, राजापुर व एलआरपी से बालू भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली अधिक गुजरते हैं। एलआरपी चौराहे पर दिन के समय भी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली फर्राटा भरते नजर आते हैं। ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली भी वाहन क्षमता के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
