लखीमपुर खीरी। शारदानगर क्षेत्र में रविवार को सड़क पार करते समय एक महिला बाइक की चपेट में आ गई। घरवालों ने इलाज के लिए गोला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला की सोमवार दोपहर में मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि जांच कराने पर अस्पताल के डॉक्टर ने सबकुछ सही होना बताया था। पुलिस जांच कर रही है।
