बौंठा गांव निवासी मुकेश पाण्डेय, अजीत कुमार, अमन अवस्थी, सकतापुर निवासी शिवनारायन, बलराम बाजपेई, फरधान ग्राम प्रधान राम सनेही, रुपनरायन का कहना है कि इस समय सरसों, गेहूं आदि रबी की फसलों की बोवाई हो चुकी है। किसी फसल में पहला किसी में दूसरा पानी लगना है। साठा गेहूं बुवाई के लिए खेत को पलेवा करने के लिए पानी की भी जरूरत है। दो महीने से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है।
