फरधान/ममरी। करीब दो महीने से जिले की नहरों और माइनर में पानी नहीं है। इससे किसानों की खेतों में खड़ी सरसों, गेहूं व रबी की फसलें सूखने लगी हैं। महंगे डीजल की वजह से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें भी हैं।