नगर में दहशत का माहौल, पुलिस पर उठ रही है उंगली

तमकुहीराज पुलिस सर्किल क्षेत्र के चौराखास पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी राज कुमार प्रसाद पुत्र श्रवम प्रसाद पता मल्लूडीह धनहा टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर को मुखबिर के सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

आने जाने वाले लोगों को हो रही है बदबू से परेशानी। संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका

तमकुहीराज तहसील के सामने स्थित नाली काफी समय से जाम पड़ा था। जिससे आये दिन लोग नाली में फिसल कर गिर दुर्घटना के शिकार हो रहे थे। मोबाइल वाणी पर खबर चलने के बाद नगर पंचायत के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और नाली की सफाई कराई। यहां के दुकानदारों ने मोबाइल वाणी पर खबर चलाने के लिए धन्यबाद दिया है।

आपको बतादे की बीती देर रात तमकुहीराज पुलिस सर्किल क्षेत्र के सेवरही थाने के सेवरही उप नगर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस परिचालक के साथ मारपीट की घटना कर सरकारी रुपये लूटने और परिवहन निगम के एटीएम मशीन तोड़ने की घटना से दहशत की स्थिति बनी हुई हैं। पीड़ित ने सेवरही पुलिस को तहरीर देकर करवाई करने की मांग की हैं।

तरयासुजान थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस में कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पहुँच कर पीड़ितों की फरियाद सुना और राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की टीम बनाकर शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 12 मामले आये जिसमें 3 का मौके पर हुआ निस्तारण। समाधान दिवस में सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, एसएचओ आशुतोष सिंह आदि सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबेया पटखौली के पूरब टोला में अचानक आग लग जाने से आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। आग में घरों में रखा सारा समान भी जलकर राख हो गया है।

ठंड बढ़ने के साथ लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लेकिन नगर पंचायत दुदही द्वारा लोगों और रात के समय रेलवे स्टेशन दुदही से यात्रा करने वाले लोगों के सहूलियत के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। जिससे ठंड के कारण रात के समय यात्री और लोग ठिठुर रहे है।

नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 7 सुबाष चन्द्र बोस नगर में नाली निकाल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं और अपने घरों का गंदा पानी सड़कों और आसपास के गढ्ढ़ों में जमा कर रहे है। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या से अंजान बना हुआ है। इस टोले पर करीब 500 परिवार निवासरत है। इसके बावजूद जिम्मेदार इनके इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे है। लोगों ने मांग किया है कि लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत के जिम्मेदार लोग इस टोले पर नाली निर्माण कराये जिससे लोगों की जलनिकासी की समस्या का समाधान हो सके।