नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित दुकानों व वाणिज्य अधिष्ठानों में वर्ष 2024 के लिए साप्ताहिक बन्दी करने के लिये डीएम उमेश मिश्रा ने दिन निर्धारित किया है। डीएम ने बताया कि नगरपालिका पडरौना, नगर पंचायत सेवरही व लक्ष्मीगंज में साप्ताहिक बंदी रविवार को रहेगी। नगर पालिका कुशीनगर में बंदी बुधवार को रहेगी। नगरपालिका हाटा, नगर पंचायत तमकुहीराज, सेवरही, रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, फाजिलनगर, मथौली व सुकरौली में साप्ताहिक बन्दी के शनिवार को होगा। आवश्यक सेवाओं पर बंदी का असर नहीं होगा।

जिला पूर्ति अधिकारी कुशीनगर ने दी जानकारी