"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पीता फसल हेतु रोग नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

मौसम में आई बदलाव और अचानक ठंड बढ़ने से लोग अपने बचने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी करने में जुट गए हैं। दिसंबर में पड़ रही ठंड और मौसम में गलन होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 4 में विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सिलाई, बुनाई सेंटर का फीता काटकर उद्धाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर पंचायत दुदही के रेलवे रोड पर जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त करवाने का कार्य शुरु हो गया है। विभाग जगह जगह पोल लगवा जर्जर तारों को दुरुस्त करवा रहा हैं। जिससे लोग विभाग के इस कार्य की सराहना करते रहे हैं।

तमकुहीराज, कुशीनगर। सेवरही विकास खण्ड के गांव मिश्रौली मे विकसित भारत संकल्प यात्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना को भाजपा नेता हिमांशु जायसवाल ने विस्तार से बताया गया। ब्लॉक् प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी के साथ लाभार्थी गण को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद सिंह जी, प्रधान संजय सिंह, अंजनी तिवारी, सुधीर सिंह, चंद्रशेखर कुशवाहा , जगरनाथ यादव व समस्त विभाग के अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तमकुहीराज, कुशीनगर। बीते कुछ वर्षों से तमकुहीराज महोत्सव के बैनर तले एक प्रदर्शनी का आयोजन तमकुहीराज के रामलीला मैदान में होता आ रहा हैं, जिसमे विभिन्न प्रान्तों में विभिन्न समूहों के माध्यम से तैयार उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई जाती हैं। शुक्रवार की देर शाम तमकुहीराज महोत्सव का शुभारंभ विधायक डॉ. असीम राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता ने विधवत मंत्रोचार के साथ किया।

नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थित दुकानों व वाणिज्य अधिष्ठानों में वर्ष 2024 के लिए साप्ताहिक बन्दी करने के लिये डीएम उमेश मिश्रा ने दिन निर्धारित किया है। डीएम ने बताया कि नगरपालिका पडरौना, नगर पंचायत सेवरही व लक्ष्मीगंज में साप्ताहिक बंदी रविवार को रहेगी। नगर पालिका कुशीनगर में बंदी बुधवार को रहेगी। नगरपालिका हाटा, नगर पंचायत तमकुहीराज, सेवरही, रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, फाजिलनगर, मथौली व सुकरौली में साप्ताहिक बन्दी के शनिवार को होगा। आवश्यक सेवाओं पर बंदी का असर नहीं होगा।

द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 15 से 31 दिसम्बर तक

जनपद न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कविता सिंह, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा आज देवरिया जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को भेजा गया जेल