Transcript Unavailable.
कुशीनगर मोतीचक विकास खंण्ड के दुबौली में छोटी गंडक नदी के किनारे देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय की राज्य मंत्री आरपीएन सिंह रहें।
कुशीनगर में स्थित कसया थाना की पुलिस चौकी कुशीनगर से महज 500 मीटर की दूरी पर चोरी ने सबको हैरान कर दिया है। वार्ड नम्बर 21, बुद्ध नगरी (सुखारी छपरा) के वाले अभिषेक गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता ने कसया पुलिस को तहरीर देकर घर मे चोरी की घटना होने की बात बताई।
नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के हरपुर गांव में सफाई कर्मियों के नदारत रहने से चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा प्रधान से लगाए संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है। गांव के मनोज उपाध्याय रतन मिश्रा सहित तमाम लोगों ने गांव में सफाई व्यवस्था ठीक करने को लेकर जिला प्रशासन से मांग किया है।
पडरौना, कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के हरपुर गांव मे लगे इंडिया मार्का हैंडपंप मे अधिकांश खराब है,जिसके वजह से शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीण तरस रहे है।ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से मरम्मत कराने की मांग किया है।
पडरौना,कुशीनगर।विशुनपुरा ब्लाक के नरचोचवा गांव के धर्मपुर टोला मे निजी शौचालय योजना से तमाम लोग वंचित हैं।जिसको लेकर महिलाओं प्रर्दशन किया।और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग किया है।
कुशीनगर जिले के हाटा स्थित पीजी कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कुशीनगर जिले की पड़री ग्राम सभा में सर्प निकलने पर लोग मारने के बजाय पकड़वाना ज्यादा पसंद करते हैं।
नाली की व्यवस्था न होने के कारण गांव से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर ही इकट्ठा होता है। जिसकी वजह से वर्ष भर इस सड़क पर जल जमाव रहता है लोगों को इसी गंदे पानी से होकर अपने गंतव्य स्थान को जाना पड़ता है
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग में जमीनी विवाद में मारपीट हुई ।एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने इस पक्ष के एक महिला व एक किशोरी को घेर कर मारापीटा, जिसका वीडियो भी पीड़ित पक्ष ने वायरल किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें मारने पीटने वालों के तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं, जबकि उसके तहरीर पर मामला दर्ज करने के बजाय पुलिस उसे अब तहरीर बदलने का दबाव बना दूसरा तहरीर लिखवाई हैं।
