Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दुदही सहित आसपास के क्षेत्र में पीडिया व्रत धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने पीडिया व्रत रख अपने भाइयों के सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया और अपने अपने लगाए गए पीडिया को आज भोर में डीजे की धून पर नाचते गाते हुए तालाब, पोखरों और नदी के पास जाकर विसर्जन किया।

नगर पंचायत दुदही के श्रीराम जानकी नगर के शीतला माता मंदिर के पास लगे सोडियम लैंप के खराब होने की खबर मोबाइल बानी पर चलने का असर हुआ है। खबर को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के अधिकारियों ने खराब पड़े सोडियम लैंप को बनावा दिया है। जिससे पथ प्रकाश होने से लोगों को आवागमन करने में सहुलियत मिल रही है।

तापमान में आई गिरावट के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। ठंड के बढ़ने के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है लेकिन नगर पंचायत दुदही क्षेत्र के किसी भी सार्वजनिक स्थान पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है।

नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 12 प्राथमिक विद्यालय केन्द्र के पास तालाब नालियों के गंदे पानी से लबालब हो गया है। जिससे इस तालाब से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है और लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। लोगों ने मांग किया है कि इस तालाब की सफाई करवाने के साथ तालाब की सुन्दरीकरण करवाया जाय।

नगर पंंचायत दुदही के वार्ड संख्या 7 सुबाष चन्द्र बोस नगर के राजेन्द्र कोटेदार के घर से ओमप्रकाश सिंह के घर तक जाने वाली सड़क टूट कर गढ्ढ़ों में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 12 अटल बिहारी बाजपेयी नगर के सुराजी बाजार में लगा इंडिया मार्का हैण्डपम्प वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। हैण्डपम्प के खराब होने के कारण लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है। जबकि जिम्मेदार अधिकारी इससे पूरी तरह अंजान बने हुए है।