हरदोई :- आज को पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली शहर क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों, बाजारों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं व्यापारियों, दुकानदारों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में आमजनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया एवं जरुरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्र0नि0 कोतवाली शहर व प्र0नि0 यातायात सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।
उपायुक्त उद्योग दुर्गेश कुमार ने बताया है कि जिला उद्योग बन्धु समिति की माह जनवरी 2024 की बैठक 08 जनवरी 2024 को अपरान्ह 3.30 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आहूत की गयी है। उन्होंने सम्बन्धित से अनुरोध किया है कि उक्त बैठक में सम्बन्धित सूचनाओं के साथ ससमय प्रतिभाग करने का कष्ट करें। ----------------------
हत्या करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
हरदोई की वरिष्ठ प्रमुख समाज सेवी संस्था क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन के द्वारा कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे लोगो को संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह के जन्म दिन पर संस्थान के संस्थापक संचालक मुकेश विक्रम सिंह अध्यक्ष योगेश विक्रम सिंह सचिव श्याम सिंह ने मिलकर अपनी टीम के साथ कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय संरक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी मे उनके जन्म दिन की पूर्व संध्या पर गरीब असहाय बेसहारा रोड के किनारे रह रहे निराश्रित लोगों को कंबल कपड़े राशन आदि वितरित किया। संस्थान के पदाधिकारियों के द्वारा हरदोई के टडियांवा ब्लाक एवं शाहाबाद ब्लाक, हरदोई सदर, वावन ब्लाक,बालामऊ कछौना ब्लाक आदि के साथ संस्थान के समस्त पदाधिकारी प्रदेश एवं राष्ट्रीय सभी संस्थान के राष्ट्रीय संरक्षक का जन्मदिन अपने अपने तरीके से मना रहे है संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन सिंह क्रांतिकारी गरीब सेवा संस्थान टीम के साथ जरूरतमंद बुजुर्गो को कम्बल वितरण किये। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से आज साल का अंतिम दिवस है कल 1जनवरी को नया वर्ष लग जाएगा कल 1 जनवरी को संस्थान के समस्त पदाधिकारी हर जरूरतमंद असहाय बेसहारा लोगों की मदद करके नव वर्ष मनाए। इसी के साथ संस्थान के समस्त पदाधिकारी को एवं समस्त देशवासियों को अंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन मौजूद पदाधिकारी एवं समर्थक सदस्यगण अखिल प्रताप सिंह आकाश दिवेदी संजीव सिंह रंजीत सिंह शिवम सिंह परमार सौरभ सिंह मोनू ठाकुर सोम सिंह आदि सैकड़ो क्षेत्र वासी मौजूद रहे।
सरस्वती ज्ञान मन्दिर अतरौली व ढ़िकन्नी में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान के माॅडल बनाकर उसका प्रस्तुतीकरण किया। मॉडलों में उनकी वैज्ञानिक सोच दिखाई दी* विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन के कारण एवं परिणाम, जैव विविधता संरक्षण एवं सुगमता, मानव कल्याण में जीव विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। प्रबंधक शिवराम सिंह,क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद सिंह, अतरौली के प्रधानाचार्य रमेश, ढ़िकन्नी के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रबंधक शिवराम सिंह ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों के अच्छे प्रयासों से हमारा राष्ट्र विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी होगा। सकारात्मक वैज्ञानिक सोच एवं वैज्ञानिक क्षमताओं के माध्यम से हमारा राष्ट्र उन्नति करके आत्मनिर्भर बन सकता है। सरस्वती ज्ञान मन्दिर अतरौली में कक्षा छह के छात्र सत्यम शुक्ल, गौरव, शशांक मौर्य ने चन्द्रयान-थ्री बनाकर प्रथम, कक्षा आठ की छात्रा अक्षरा सिंह, अंशिका सिंह ने ज्वालामुखी का माॅडल बनाकर द्वितीय,कक्षा छह की छात्रा काव्या ने सड़क ट्रैफिक माॅडल बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती ज्ञान मंदिर ढ़िकुन्नी की विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा छह के छात्र सलमान अली ने वाटर रिसोर्स बनाकर प्रथम, वैष्णवी पांडेय कक्षा सात ने वाटर साइकिल का माॅडल बनाकर द्वितीय, नसरीन बानो कक्षा छह ने ह्दय का माॅडल बनाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ चयनित मॉडलों के लिए छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वीटी, उपासना सिंह, रागिनी, निधी, मीनू, रानी, छाया, कंचन, अंशू, अनामिका मौजूद रहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी का यह 108वां मन की बात एपीसोड था। बेनीगंज के नगर पंचायत कार्यालय में इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सुना गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना के नेतृत्व में पार्टी के स्थानीय नेता व कार्यकर्त्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि इस बार का कार्यक्रम खास है, क्योंकि इस बार नया साल और गणतंत्र दिवस है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी इस मन की बात साझा यात्रा का 108 वां एपिसोड है। 8 अंक का महत्व उसकी पवित्रता और गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मंदिर में सीढ़ियां जप में 108 यानी हमारा ये 8 अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। आने वाले कल का सूर्योदय 2024 का प्रथम सूर्योदय होगा। कुछ घंटों बाद कल हम 2024 में प्रवेश कर चुके होंगे। इस दौरान उन्होंने सभी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह उमंग है लोग अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से व्यक्त कर रहे होंगे। आप लोगों ने देखा होगा कि बीते कुछ दिनों में राम और अयोध्या को लेकर कई सारे गीत और भजन बनाए गए हैं। बहुत से लोग तमाम प्रकार की कविताएं लिख रहे हैं जिसमें कई अनुभवी कलाकार भी हैं। उभरते युवा कलाकारों ने मन को मोहित कर देने वाले भजनों को लिखा है उनके गीतों और भजनों को मैंने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऐसा लगता है कि कला जगत अपनी अनूठी शैली में ऐतिहासिक क्षण का सहभागी बन रहा है। उन्होंने कहा आप सभी अपनी रचनाओं को हैश टैग श्री राम भजन लिखकर सोशल मीडिया पर शेयर करें। कहा भारत की उपलब्धियां हर भारतवासी की उपलब्धि है हमें पंच प्राणों का ध्यान रखते हुए भारत के विकास के लिए निरंतर जुटे रहना है। हमें कोई भी फैसला लेने से पहले यह सोचना है कि हमें इससे क्या मिलेगा देश का क्या लाभ होगा। राष्ट्र प्रथम नेशन फर्स्ट इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं। इसी मंत्र पर चलते हुए हम अपने देश को विकसित बनाएंगे और आत्मनिर्भर बनाएंगे। कार्यक्रम समाप्ति के दौरान उन्होंने कहा सभी देशवासी अपने कर्तव्य का निष्ठा से पालन करें। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। अंतिम पायदान को भारत सरकार की योजनाओं से जोड़कर मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जब व्यक्ति मजबूत होगा,तो देश मजबूत होगा ज्यादा से ज्यादा लोगों को विकास योजनाओं से जोड़ने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। इसी क्रम में विकासखंड कोथावां की ग्राम सभा मुठिया एवं गिरधरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख निर्भय वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुरुआत में माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।इस यात्रा में विभिन्न विभागों के स्टॉल जैसे विभाग कृषि, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग,शांति गैस सर्विस द्वारा स्टाल लगाए गए। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निर्भय वर्मा ने पंडाल में उपस्थित लोगों को बताया प्रधानमंत्री का संकल्प हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जा रहा है। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को सीधे मिल रहा है। बिचौलिए दूर-दूर तक नहीं नजर आ रहे हैं। ग्रामीण व्यवस्था को काफी मजबूत किया जा रहा है। देश के विकास की प्रथम कड़ी गांव है। विकसित संकल्प यात्रा में एलईडी स्कीन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा कराये गये विकास कार्यो एवमं वर्ष 2024 तक सम्भावित विकास सम्बंधित रूपरेखा की जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही विकसित भारत को औऱ विकसित करने के लिए 2047 तक मौजूद लोगों को शपथ दिलाई गई।सभी विभागों के अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कोथावां निर्भय वर्मा, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, अफजल गांधी, सचिव कमल तिवारी, सचिव अजय वर्मा, शिक्षामित्र अनुज तिवारी, नरेश कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुठिया संतोष कुमार मौर्य, विकास कुमार मौर्य,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरधरपुर राहुल कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान गिरधरपुर दर्शन लाल सहित गणमान्य लोगों के साथ तमाम लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया।
बेनीगंज/हरदोई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आगामी 22 जनवरी 2024 के उपलक्ष में भारत के एसवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर ग्रह आमंत्रण पत्र लेकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बेनीगंज नगर के घर-घर जाकर पहुंचने का कार्य कर रहे हैं।गृह आमंत्रण के लिए नगर के 10 वार्डो में कई टोलियों का गठन भी किया गया है। इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष लव कुमार मिश्रा ने बताया कि संगठन द्वारा कोथावां विकास खंड का अभियान प्रमुख बनाया गया है। हम सभी भक्तों से आग्रह करते हैं कि इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी भक्तगण बढ़ चढ कर भागीदारी निभाएं और अपना सहयोग प्रदान करें। वार्ड सोनारन टोला व कृष्णा नगर में टोली प्रमुख लव मिश्रा,दीपक,अशोक वर्मा,अभय त्रिपाठी,नवल किशोर सिकलिन टोला टोली प्रमुख अभिमन्यु वैश्य रोहित बैश्य,प्रेम निवास गुप्ता,आशीष श्रीवास्तव राज बैश्य आदि लोगों ने गृह आमंत्रण पत्र लेकर घर-घर जाकर लोगों के घर अलख जगाई और उनसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भागीदारी निभाने की बात कही। इस ग्रह आमंत्रण को लेकर लोगों में हर्ष दिखा और भक्तगणों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी लेने की बात कही।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.