संडीला- भले ही हर घर नल योजना से  ग्रामीणों को भविष्य में लाभ मिले लेकिन अभी इस योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन ठेकेदारों की मनमानी से परेशानी का सबब बनी हुई है सड़के जगह-जगह खुदी पड़ी है इससे ये गड्ढे मे तब्दील हो गयी है वाहनों के पहिए डस जाने पर अक्सर वह गिर का दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है ग्राम सभा तिलुइया खुर्द मे सीसीरोड व खड़ंजा खोद दी गयी है यहां के ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो  माह बीत चुके है लेकिन ना तो अभी पाइपलाइन ही डाली गई और ना ही सीसी रोड की मरम्मत हो सकी है रोड के बीच में खुदाई होने से आवागमन में भी दिक्कत होती है प्रधान जय सिंह यादव ने बताया की गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद अभी तक मरम्मत नहीं की गई है