*शिक्षक संकुल बैठक सदरपुर न्यायपंचायत के प्रा वि कटारपुर में हुई आयोजित* फरवरी माह की शिक्षक संकुल बैठक 20 फरवरी को न्याय पंचायत सदरपुर की मासिक शिक्षक संकुल बैठक प्रा वि कटारपुर में आयोजित हुई । बैठक का शुभारंभ नोडल शिक्षक संकुल नीरज कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से की। नोडल शिक्षक संकुल नीरज कुमार गुप्ता द्वारा बैठक में मौजूद सभी शिक्षको को निपुण भारत मिशन पर विशेष बातचीत व प्रत्येक विद्यालय के निपुण बच्चों के नाम पर समीक्षा, कायाकल्प के उन्नीस पैरामीटर पर समीक्षा, कक्षा 1 से 3 आधार शिला संदर्शिका के अनुरूप शिक्षण, कक्षा 4 व 5 में बेसिक एवं एडवांस स्तर में बच्चों को बांटकर शिक्षण,शारदा व समर्थ एप पर बच्चों की उपस्थिति, निपुण लक्ष्य एप से बच्चों का आकलन व फीडिंग, गणित किट का प्रयोग,दीक्षा एप का प्रयोग,टाइम आफ मोशन का प्रयोग, जर्जर भवन व इंडिया हैंडमार्क पम्प के पास समरसेबिल के तार की वायरिंग,यू डायस में डाटा पूर्ण करना, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर चर्चा, बोर्ड परीक्षा में लगे अध्यापकों की ड्यूटी न होने पर विद्यालय में उपस्थित होना, वार्षिक परीक्षा 2023- 24 पर चर्चा ,आगामी माह में होने वाली नेट परीक्षा हेतु बच्चों को ओएमआर शीट भरने का अभ्यास करवाना , शासन द्वारा प्राप्त कराए गए टैबलेट पर सभी रजिस्टर फीड करना व उसको सक्रिय करना ,शिक्षक संकुलों द्वारा टीम बिल्डिंग गतिविधि की चर्चा, उपचारात्मक शिक्षण पर चर्चा,समस्त शिक्षक संकुल द्वारा अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने हेतु निपुण फाउन्डेशनल टूल किट यू ट्यूब के माध्यम से साझा की जा रही है। 5 पॉइंट टूल किट का उपयोग सुनिश्चित किया जाए टूल किट 5 वीडियो में है। उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर विधिवत चर्चा अध्यापकों के साथ साझा की और मुख्य बिन्दुओं को विस्तृत में समझाया व समूह में चर्चा की गई। आज की बैठक में 67 शिक्षकों के सापेक्ष 16 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।बैठक में प्रतिभाग न करने वाले विद्यालयों व अध्यापकों की सूची खंड शिक्षा अधिकारी माधौगंज को प्रेषित की गई। बैठक में प्राथमिक विद्यालय लालपुर की सहायक अध्यापिका शुगुफ्ता बानों व प्राथमिक विद्यालय कटारपुर के शिक्षा मित्र सुधीर कुमार द्वारा टीएलएम प्रस्तुतिकरण किया गया। शिक्षक संकुल यशपाल सिंह , सुरेश कुमार , मधुबाला सिंह, अनूप दीक्षित व प्रधानाध्यापक इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक व शिक्षा मित्र मौजूद रहे। बैठक में सभी को सुंदर जलपान भी कराया गया।।
