संडीला- नगर के विख्यात संस्कृत मनीषी एवं समाजसेवी स्वर्गीय आचार्य पुष्प मित्र शास्त्री की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष में उनके आवाज संत कृपाल नगर में उनके पुत्र के द्वारा एक शांति यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया स्थानीय तथा अन्य जनपदों से आए विद्वान एवं गणमान्य व्यक्तियों ने श्री शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अस्थाना, विशुन दयाल शुक्ला, प्रेम बाबा,डा कृष्ण गोपाल गुप्ता, डा विभा सिंह, जेपी पाण्डेय अधिनियम शास्त्री जी द्वारा किए गए कार्य को याद करके उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला तथा श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री, नीरज, विवेक मिश्रा, डा मनोज गुप्ता, शिवनारायण आदि मौजूद रहे