हरपालपुर में रविवार को भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।