गांव चलो अभियान में भाजपा के पदाधिकारी बताएंगे पीएम मोदी की उपलब्धियां जनपद हरदोई के विकासखंड टड़ियावां के ब्लॉक सभागार में गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 4 फरवरी से गांव चलो अभियान में एकजुट होकर लोगों को पीएम मोदी की उपलब्धियां बताते हुए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की अपील करेंगे