*कछौना मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को ग्राम सभा पतसेनी देहात व त्यौरी मतुआ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला मंत्री अजय शुक्ला व मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की। कंपोजिट विद्यालय मतुआ के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व, योग, महिला सुरक्षा पर बेहतर संदेश दिया। नौनिहालों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों के मन को भाव विभोर कर दिया। बाल विकास पुरस्कार विभाग द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा गोद भराई व अन्नप्रशान कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जच्चा बच्चा दोनों का बेहतर पोषण कैसे किया जाए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों कृषि, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, पशुपालन, आयुष्मानभव, खाद्य रसद विभाग आदि के स्टाल लगाए गए, जहां पर लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली। वंचित पात्र व्यक्तियों को योजना के लाभ हेतु आवेदन भरे गए। मुख्य अतिथि जिला मंत्री अजय शुक्ला ने कहा प्रधानमंत्री का संकल्प है समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को समय का लाभ देकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है।मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल ने कहा भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमूल चूल परिवर्तन किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के माध्यम से किसानों को सम्मान बढ़ाया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन में परिवर्तन किया है। वहीं आयुष्मान कार्ड योजना के माध्यम से गंभीर बीमारी में पांच लाख की धनराशि इलाज करने में आर्थिक सहायता की। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ दिलाई गई। महिला किसान नौजवान के सशक्तिकरण होने पर विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए स्टाल पर ग्राम वासियों की जांच कर निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि से वंचित लाभार्थियों की केवाईसी, भूलेख आकलन का कार्य कृषि विभाग के रोहित सिंह द्वारा किया गया। पशुपालन की योजनाओं पर डॉक्टर रचित पटेल व फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, सत्यम मिश्रा, अनिल द्विवेदी, लालता सिंह, सनोज राठौर, ग्राम प्रधान डॉ० मुख्तार, रोजगार सेवक प्रहलाद वर्मा, राजेंद्र मौर्य, ग्राम प्रधान गण असद शाहिद, अमन शाहिद, ओम प्रकाश गौतम, संदीप सिंह उर्फ बबलू, अनिल द्विवेदी, राजीव शर्मा, ग्राम सचिव संतोष कुमार, वीडियो आईएसबी रविंद्र पांडेय, एमआई लघु सिंचाई अशोक कुमार, स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर कर्ण सिंह, मोहम्मद नईम, पूर्व प्रधान शहनाज अंजुम, राजस्व कर्मी अनूप शुक्ला, शिक्षक गण मनोज कुमार सिंह, स्नेहा जायसवाल, आदर्श कुमार कनौजिया, सारिका, अवधेश सिंह, रमेश कुमार, जफर अली आज आदि प्रबुद्धजन पुरुष महिलाओं बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।