*कछौना मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को ग्रामसभा बालामऊ व बाण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता संचित अग्रवाल ने माँ सरस्वती व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर की। परिषदीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा गोद भराई व अन्नप्रशासन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों कृषि, बेसिक शिक्षा, आंगनबाड़ी, पशु विभाग व स्वास्थ विभाग आदि के स्टाल लगाए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। लोगों ने स्टालों पर योजनाओं की बढ़-चढ़कर जानकारी ली। मुख्य अतिथि युवा नेता संचित अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को सीधा लाभ मिल रहा है। लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन हो रहा है। पात्र व्यक्तियों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी ग्रामीणों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी व दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश गुप्ता, श्रीश मिश्रा, अरविंद कुमार सिंह चंदू, दिवाकर सिंह, डॉक्टर मनोज सिंह, खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मी अनिल शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ने त्रिपाठी, ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन, ग्राम प्रधान गीता देवी प्रधान प्रतिनिधि सिद्धपाल, विजय पाल, नन्हेंलाल पटेल वरिष्ठ पत्रकार, मदन राठौर, शिक्षकगण, चंद्र प्रकाश, आनंद सिंह, आशीष पटेल आदि प्रबुद्धजनों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।