*लम्बी बीमारी के चलते महिला की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर* आदर्श नगर पंचायत कुरसठ मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामसिंह सक्सेना की पत्नी (मृतका उम्र लगभग 40 वर्ष) लंबे समय से बीमार चल रही थी। रविवार की रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।परिजनों ने बताया कि मृतका ग्रहणी थी। महिला की मौत से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका के दो पुत्र हैं मृतका का अंतिम संस्कार सोमवार को गंगा तट मेंहदी घाट पर सम्पन्न हुआ। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।।