हरदोई की सब्जी मंडी में सब्जियों के ताजा भाव इस प्रकार हैं। सब्जियों के राजा आलू की अगर सबसे पहले बात करें, तो आलू यहां की मंडी में 1130 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। टमाटर 1570 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से है तो प्याज 3840 प्रति कुंतल बिक रहा है। अदरक 8065 रुपये प्रति कुंतल है तो वही कद्दू 1362 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा। जबकि करेला 1860 रुपये प्रति कुंटल है। सलाद में इस्तेमाल होने वाला खीरा 1842 रुपये प्रति कुंटल बिक रहा। तो फूलगोभी 2050 रुपये प्रति कुंटल है। वही बंदगोभी 1725 रुपये प्रति कुंटल बिक रही। बैंगन 1753 रुपये प्रति कुंटल है तो भिंडी 1585 रुपये प्रति कुंटल बिक रही। लहसुन 8060 रुपये प्रति कुंटल है वहीं लौकी 1263 रुपये प्रति कुंटल। जबकि शिमला मिर्च 4000 रुपये प्रति कुंटल तो हरी मिर्च 3823 रुपये प्रति कुंटल बिक रही।
