इस कार्यक्रम में हम जलवायु परिवर्तन के कारण बदलते मौसम और असमान बारिश के पैटर्न से उत्पन्न हो रहे जल संकट पर चर्चा करेंगे। "मौसम की मार, पानी की तकरार" से लेकर "धरती प्यासी, आसमान बेपरवाह" जैसे गंभीर मुद्दों पर गहराई से विचार किया जाएगा। हम समझेंगे कि कैसे सूखा और बाढ़ दोनों ही हमारे जल संसाधनों को प्रभावित कर रहे हैं, और इन समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक और व्यक्तिगत स्तर पर क्या समाधान हो सकते हैं। हम आपसे जानना चाहते हैं – आपके इलाक़े में पानी की क्या स्थिति है? क्या आपने कोई जल संरक्षण के उपाय अपनाए हैं? या आप इस दिशा में कोई क़दम उठाने की सोच रहे हैं?

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

खजनी गोरखपुर।। महिलाओं और बाल हितों की रक्षा के लिए जन जागरूकता बढ़ाने, सभी क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रीयता और भागीदारी बढ़ाने तथा उनके मान सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा के लिए निर्भया सेना निरंतर कार्य करती रहेगी। उसके लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलना आवश्यक है। उक्त विचार निर्भया सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र "बाबा" ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सभी क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना कर रही हैं। फिर भी समाज में आज भी महिलाओं हितों की रक्षा नहीं हो पाती है, उन्हें महिलाओं से जुड़े विभिन्न अपराधों का भी सामना करना पड़ रहा है। विकसित देशों की तुलना में अपने देश में भी नारी शक्ति जब तक सशक्त और सुरक्षित नहीं होगी समाज और राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एन.ई. रेलवे के मुख्य विद्युत इंजिनियर बी.राय ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की नींव हैं उनके अधिकारों की रक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कार्य करना चाहिए, निर्भया सेना महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बेहतरीन प्रयास कर रही है। इस दिशा में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष के प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम का संचालन सेवा निवृत्त प्राचार्य डॉक्टर रविन्द्र नाथ मिश्र ने किया। कार्यक्रम को एन.ई. रेलवे गोरखपुर आरआरसी अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता सहायक श्रमायुक्त रिपुसूदन मिश्र, एनई रेलवे गोरखपुर के मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रशासन अवधेश कुमार एनई रेलवे गोरखपुर के सहायक सचिव जन परिवेदना अरूण कुमार एनई रेलवे गोरखपुर के मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बी.एन.चौधरी एन.ई. रेलवे गोरखपुर के मुख्य सुरक्षा आयुक्त अजीत कुमार वरनवाल, बीएसएनएल के महाप्रबंधक बालमुकुंद, प्रकाश मल्ल, रामशरण सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बाल हित संरक्षण सम्मान पत्रिका की वार्षिक पत्रिका का सामुहिक विमोचन किया गया। इससे पूर्व सभी आगंतुक अतिथियों और स्थानीय पत्रकारों को फूल माला पहनाकर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्थापक अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। इस दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, व्याख्यान एवं नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अशोक मिश्रा, हेमेंद्र मिश्रा, संगठन मंत्री नसरीन फात्मा जिलाध्यक्ष अरविन्द त्रिपाठी उपभोक्ता हित संरक्षण मंच की जिलाध्यक्ष संध्या त्रिपाठी, कंचन त्रिपाठी, रिंकी सिंह, आशा सिंह, शिवानी, अभय कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष रामवृक्ष वर्मा,शेषमणि पांडेय, राजेश जायसवाल, रामसिंह वर्मा, मनोज यादव, संदीप गुप्ता, अमितेश शर्मा, गोरख निगम, योगेन्द्र पांडेय, भाग्यवानी वर्मा, सुधा, दीपक निगम, दिवाकर त्रिपाठी, राजकुमार मौर्या सहित बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री साहू कुल्थी दाल खेती के बारे में जानकारी दे रहें हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा गन्ने की फसल में खरपतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .

माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है।आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.

उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिले से अर्जुन त्रिपाठी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि खजनी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर है पहाड़ो पर हुई भारी बारिश का कहर नदी के बाढ़ के पानी से घिरे तहसील के बेलघाट इलाके के दर्जनों गांवों को अपनी जद् में ले चुका है। बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने और शासन के द्वारा उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आज तहसीलदार खजनी गोपाल कृष्ण तिवारी ने अधिकारियों और लेखपालों की टीम के साथ बेलघाट ब्लॉक के बाढ़ से प्रभावित गांवों नरगड़ा जग्गा, नरगड़ा शिवदत्त सिंह, रापतपुर, छितौना, वसई चपरहट, सुअरहा, सोपाई समेत कई गांव का निरीक्षण किया, बाढ़ के पानी की जद में आए गांवों का हाल जानते हुए उन्होंने राहत और बचाव कार्यों से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाढ़ पीड़ितों को आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बाढ़ प्रभावित गांव से निकलने के लिए कुल 09 नावों की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि सरयु नदी (घाघरा) का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र में स्थापित बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों की निगाहें नदी के जलस्तर में हो रहे बढ़ाव पर लगी हुई हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों और आपदा पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे लोन लेने के विषय में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कांस्टेबल के कुल 39481 पदों पर भर्ती निकाली गई है। न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष के उम्र वाले वैसे पुरुष व महिला उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं की कक्षा उत्तीर्ण किया हो ,वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आयु सीमा में छूट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट ,फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट ,लिखित परीक्षा ,दस्तावेज़ जाँच प्रक्रिया व चिकित्सीय जाँच के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए निर्धारित वेतन 18,000 रूपए से 69,100 रूपए है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट है : https://ssc.gov.in/ . इस वेबसाइट के माध्यम से आप इस पद से सम्बंधित आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए निर्धारित की गई है एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। याद रखिए इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है।