समाज कि लड़ाई लड़ने वाले लोगों के आदर्श कितने खोखले और सतही हैं, कि जिसे बनाने में उनकी सालों की मेहनत लगी होती है, उसे यह लोग छोटे से फाएदे के लिए कैसे खत्म करते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई प्रभावशाली व्यक्ति ने इस तरह काम किया हो, नेताओं द्वारा तो अक्सर ही यह किया जाता रहा है। हरियाणा के ऐसे ही एक नेता के लिए ‘आया राम गया राम का’ जुमला तक बन चुका है। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है कि हमें अपने हक की लड़ाई कैसे लड़नी चाहिए, क्या इसके लिए किसी की जरूरत है जो रास्ता दिखाने का काम करे? आप इस तरह की घटनाओं को किस तरह से देखते हैं, इस मसले पर आप क्या सोचते हैं?

भारत में जहां 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में एक तरफ राजनीतिक दल हैं जो सत्ता में आने के लिए मतदाताओं से उनका जीवन बेहतर बनाने के तमाम वादे कर रहे हैं, दूसरी तरफ मतदाता हैं जिनसे पूछा ही नहीं जा रहा है कि वास्तव में उन्हें क्या चाहिए। राजनीतिक दलों ने भले ही मतदाताओं को उनके हाल पर छोड़ दिया हो लेकिन अलग-अलग समुदायो से आने वाले महिला समूहों ने गांव, जिला और राज्य स्तर पर चुनाव में भाग ले रहे राजनीतिर दलों के साथ साझा करने के लिए घोषणापत्र तैयार किया है। इन समूहों में घुमंतू जनजातियों की महिलाओं से लेकर गन्ना काटने वालों सहित, छोटे सामाजिक और श्रमिक समूह मौजूदा चुनाव लड़ रहे राजनेताओं और पार्टियों के सामने अपनी मांगों का घोषणा पत्र पेश कर रहे हैं। क्या है उनकी मांगे ? जानने के लिए इस ऑडियो को सुने

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित PDA पखवाड़ा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने विधानसभा चौरीचौरा के रामनगर कडजहा के सरस्वती जूनियर हाई स्कूल में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र निषाद की अध्यक्षता में हुएं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न, शोषण, तथा सामाजिक अन्याय के विरूद्ध पीडीए जन पंचायत के माध्यम से लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी संकल्पित है। हम लोग देश को मजबूत बनाने का संकल्प ले रहें है। समाजवादी पार्टी के लोग देश की खुशहाली, विकास के लिए काम कर रहे हैं। समाजवादियों को जब भी मौका मिला देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम किया। इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया। इंजीनियरिंग कॉलेज को विश्व विद्यालय का दर्जा, मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का बाल रोग संस्थान बनाए। समाजवादी सरकार ने गोरखपुर के विकास के लिए बहुत काम किया। लेकिन भाजपा सरकार ने सब विकास रोक दिया। आज रिकार्ड तोड़ बेरोजगारी है। ऐतिहासिक महंगाई है। चौतरफा भ्रष्टाचार है। देश के सौहार्द को खत्म करने की साजिश हो रही है। देश की एकता, भाईचारा और एकता का तानाबाना तोड़ने का काम भाजपा कर रही है। किसान ठगा महसूस कर रहा है। किसानों को फसलों की सही कीमत नहीं मिल रही है। नौजवान नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। निराश है। सड़कों पर सांड घूम रहे है। लोगों को मार रहे हैं। जनता भाजपा सरकार से परेशान है। जनता ने पीडीए के साथ रहने का मन बना लिया है। पीडीए 90 फीसदी आबादी की आवाज है। पीडीए ही लोकसभा चुनाव में एनडीए को हरायेगा। कार्यक्रम का संचालन शिव शंकर गॉड ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, रामनाथ यादव, नगीना प्रसाद साहनी, अमरेन्द्र निषाद, काजल निषाद, मुरारी लाल मौर्य, मारकंडे यादव, मनोज निषाद, संजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News, 05:05, 24 November 2023

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.