गोरखपुर न्यूज़

सभी चुनावो में भाजपा अन्य सभी पार्टियों को अपने प्रचार अभियान में काफी पीछे छोड़ देती है। इस बार सोशल मीडिया को चुनावी गतिविधियों के संचालन में बनाया है भाजपा ने हथियार खजनी गोरखपुर।। मतदाताओं को साधने के लिए चुनाव में हर बूथ पर वाट्सएप ग्रुप बनाने का भाजपा का पुराना फार्मूला है। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। भाजपा ने हर बूथ पर संगठनात्मक और प्रचारात्मक कार्यक्रमों के लिए दो ग्रुप बनाने की योजना बनाई है। संगठनात्मक ग्रुप में पार्टी के पदाधिकारी रहेंगे। जबकि प्रचारात्मक ग्रुप में बूथ क्षेत्र के योजना के लाभार्थियों और प्रतिष्ठित लोगों को भी शामिल किया जाएगा। योजना का क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया गया है। संगठनात्मक ग्रुप में बूथ अध्यक्ष समेत 11 सदस्यीय समिति,पन्ना प्रमुख,शक्ति केंद्र संयोजक,शक्ति केंद्र के आईटी संयोजक,मंडल अध्यक्ष और मंडल आईटी संयोजक शामिल होंगे। इसके अलावा बूथ क्षेत्र में रहने वाले राष्ट्रीय,प्रदेश,क्षेत्र और जिले के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। वहीं प्रचारात्मक ग्रुप में क्षेत्र के सभी मतदाताओं को सहेजने की तैयारी की जाएगी। भाजपा की चुनावी रणनीति के अनुसार गोरखपुर क्षेत्र में कुल 49 हजार 594 वाट्सएप ग्रुप बनेंगे। भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के दायरे में आने वाले गोरखपुर,बस्ती और आजमगढ़ मंडल के सभी 10 प्रशासनिक और 12 संगठनात्मक जिलों में कुल 24 हजार 797 बूथ हैं। पूरे क्षेत्र में 49 हजार 594 वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के अनुसार इस बार के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी सक्रियता के साथ चुनावी गतिविधियां संचालित करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने हर बूथ पर दो वाट्सएप ग्रुप बनाने की सलाह दी है। पार्टी गतिविधियों के संचालन के लिए संगठनात्मक ग्रुप और मतदाताओं को साधने के लिए प्रचारात्मक ग्रुप बनाने की जिम्मेदारी आईटी के पदाधिकारियों को सौंप दी गई है। बहुत से बूथों पर इन ग्रुपों का संचालन शुरू भी हो गया है।

राजीव की डायरी कड़ी संख्या 19 घरेलु हिंसा पर घातक बनती चुप्पी

उत्तरप्रदेश राज्य के सुल्तानपुर से धीरज कुमार श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि सरकारी नौकरियां किसी के आत्मविश्वास को मजबूत करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करती हैं । सुरक्षा और सामाजिक स्थिति की दृष्टि से भी सरकारी नौकरियां महत्वपूर्ण हैं । और आर्थिक स्तर पर एक सामाजिक न्यायालय का निर्माण करता है , हालांकि इस स्थिति में एक और पहलू है जिसे हम अनदेखा नहीं कर सकते । यदि परीक्षा में अनैतिकता है तो यह सरकारी प्रक्रिया को भी बाधित कर सकता है जो नागरिक पेपर लीक के माध्यम से सरकार की विश्वसनीयता के बारे में सवाल उठाता है । नुकसान उम्मीदवारों को ही होता है , लेकिन यह समस्या समाज के विश्वास को भी कमजोर करती है , अन्यथा विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों के बीच सामाजिक सद्भाव में कमी आ सकती है ।

काम किराया देने पर बस से उतारे जाने से नाराज यात्री ने शीशा तोड़ा,थाने में केस दर्ज खजनी गोरखपुर।। जिले के राप्ती नगर डीपो से चल कर खजनी सिकरीगंज क्षेत्र से होकर प्रयागराज के लिए जा रही एक रोडवेज बस का शीशा एक यात्री ने ईंट मारकर तोड़ दिया। परिचालक श्याम सुंदर यादव की तहरीर पर सिकरीगंज थाने की पुलिस ने संतकबीर नगर जिले के धनघटा के बारीडीहा गांव के निवासी राहुल के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। परिचालक ने तहरीर में बताया है कि राप्तीनगर डिपो की बस लेकर वह प्रयागराज जा रहे थे। सिकरीगंज में आरोपित बस में चढ़ा। उसे आजमगढ़ जाना था। उससे टिकट के पैसे मांगे गए तो वह निर्धारित किराए से 50 रुपये कम देने लगा। पूरे रुपये मांगने पर विवाद करने लगा। उसे सिकरीगंज के भूमिधर तिराहे के पास बस से उतार दिया गया। जिससे नाराज होकर उसने ईंट मारकर बस के आगे का शीशा तोड़ दिया और भागने लगा। चालक पांचू प्रसाद और परिचालक ने दौड़ाकर आरोपित युवक को पकड़ लिया और सिकरीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

गोरखपुर का इतिहास

अस्पताल पर चर्चा

दुनिया में 11 प्रतिशत लोग बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं। दुनियां की आबादी 8 अरब (8 बिलियन) से अधिक हो गई है। इस प्रकार लगभग 88 करोड़ लोग बाएं हांथ का इस्तेमाल करते हैं। दुनिया में अगस्त माह में सबसे ज्यादा लोग पैदा होते हैं। हमें खाने का स्वाद उसमें सलाइवा (लार) मिलने के बाद ही आता है। औसतन लोग बिस्तर में जाने के 7 मिनिट बाद तक सो जाते हैं। यदि हमें एक प्रतिशत पानी की कमी होती है तो हमे प्यास लग जाती है, वहीं यह कमी अगर 10 प्रतिशत हो जाए तो व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। एक तितली का दिल एक मिनट में 500 बार धड़कता है, वही एक छिपकली का दिल एक बार 1000 बार धड़कता है।  भालू के कुल 42 दांत होते हैं। शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है। दुनिया के 100 सबसे अमीर व्यक्ति एक साल में इतना कमा लेते है कि उससे दुनिया की सारी गरीबी को 4 बार खत्म किया जा सकता है।  नींबू में स्ट्राबेरी के मुकाबले अधिक शक्कर(ग्लूकोज) होती है। आठ प्रतिशत लोगों में एक अतिरिक्त पसली होती है। दुनिया के 85 प्रतिशत पौधे समुद्र के अंदर पाए जाते हैं। शुरुआत में एटीएम का पिन 6 अंक का होता था लेकिन एटीएम आविष्कारक की पत्नी को केवल 4 अंक ही याद रहते थे इसलिए इसे 4 अंक का कर दिया गया। हवायन अल्फाबेट सिर्फ 13 होते हैं। मिक्की माउस को इटली में नाम टोपोलिनो नाम से जाना जाता है। केकड़े का खून रंगहीन पानी की तरह होता है। ऑक्सीजन मिलने के बाद यह नीला हो जाता है। पक्षियों को निगलने के लिए ग्रेविटी की जरूरत होती है। अंग्रेजी अल्फाबेट का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला लेटर (अक्षर) E है। विश्व की दो सबसे अधिक कॉमन इस्तेमाल होने वाली भाषाएं अंग्रेजी,मैंड्रियन चायनीज,हिंदी और चौथे स्थान पर स्पैनिश है। बिल्ली के हर कान में 32 मसल्स होते हैं। पर्थ ऑस्ट्रेलिया का ऐसा शहर है जहां सबसे तेज हवा बहती है। इंसान की सबसे छोटी हड्डी कान में होती है। इंसान का कान सबसे पहले 8 वर्ष की उम्र के बाद बूढ़ा होने लगता है। बिल्लियां अपनी जिंदगी का 66 प्रतिशत समय सोते हुए गुजारती हैं। स्विट्जरलैंड में दुनिया में सबसे अधिक चॉकलेट खाई जाती है। यहां हर व्यक्ति एक साल में 10 किलो के औसत से चॉकलेट खा जाता है। पैसा ऐसी पहले नंबर की चीज है जिसके बारे में जोड़े पति पत्नी सबसे अधिक बहस करते हैं। जब आसमान की बिजली गिरती है तब तापमान 30,000 डिग्री तक हो सकता है। हर बार जब भी आप पूरा चांद देखते हैं हर बार इसकी एक ही हिस्सा (साइड) ही दिखती है। शहद अकेला ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है जो कभी खराब नहीं होता। ऑस्ट्रेलिया अकेला ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी एक्टिव ज्वालामुखी नहीं है। दुनिया की सबसे लंबी स्ट्रीट टोरंटो की योंगे स्ट्रीट है। कनाडा स्थित यह स्ट्रीट 1,896 किमी लंबी है। दुनिया की 90 प्रतिशत जनसंख्या किस करती है। कोकाकोला में शुरूआत में कोकीन मिला होता था। सभी कीड़ों की 6 टांगे होती हैं। पूर्वी अफ्रीका में केले से बनी बीयर बिकती है। जिराफ अपनी 21 इंच लंबी जीभ से कान साफ करता है। ऑस्ट्रेलिया को शुरूआत में न्यूहोलेंड के नाम से जाना जाता था। एक दिन में आप इतनी बार पलके झपकाते हैं कि वह आधे घंटे की आंखें बंद होने के बराबर होता है। आपके पैर के पंजे में 26 हड्डियां होती हैं। औसतन इंसान के दिमाग में 78 प्रतिशत पानी होता है। अगर 1 से लेकर 100 तक संख्याओं को लगातार जोड़ा जाए तो जोड़ 5020 होता है। स्पंज में ठंडा पानी गर्म पानी से ज्यादा ठहरता है। धरती पर हर मिनिट में 6,000 बार बिजली गिरती है। आग उपर की तरफ, नीचे की तरफ व अपेक्षा अधिक तेजी से बढ़ती है। ऊंट के दूध का दही नहीं जमता। हाथी चौबीस घंटों में सिर्फ 4 से 5 घंटे के लिए सोता है। गाय को सीढ़ी चढ़ना संभव है जबकि वे सीढ़ी उतर नहीं सकती। मेंढ़क आंख बंद करके ही कुछ निगल सकता है। इंसान की जीभ सबसे अधिक तेजी से ठीक होती है। आपके साथ नौ मिलियन और लोगों का भी जन्मदिन होता है। 1 मिनिट तक किस करने से 26 कैलोरी जलती है। सोने में आप ज्यादा कैलोरी जलाते हैं बजाय टीवी देखने के। आमतौर पर मेंढ़क पानी अपने मुंह से नहीं निगलते। उनकी त्वचा (स्किन) के माध्यम से उन्हें नमी मिल जाती है। मगरमच्छ की जीभ नहीं हिलती। हर इंसान औसतन अपनी जिंदगी के 25 साल सोते हुए बिताता है। शुक्र ग्रह का एक दिन पृथ्वी के एक साल के बराबर होता है। कंगारू एक ऐसा जानवर है जो उल्टा नही चल सकता है, और हाथी एक ऐसा जानवर है जो कूद नहीं सकता है। ब्लू व्हेल एक बार में 2 हजार गुब्बारे जितनी सांस लेती है और इतनी ही सांसों को छोड़ती है।

साफ सफाई पर चर्चा

बिजली पर चर्चा