छात्रों के लिए बड़ी खबर अब एक साथ ले सकेंगे दो कोर्स की डिग्री

1046 करोड़ के लागत से गोरखपुर में बनेगा नया फोरलेन सड़क

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह के आवाहन पर पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने का कार्य किया गया जिसमें गोरखपुर जनपद अध्यक्ष रमेश कुमार भारती के नेतृत्व में आज सुबह 12 :00 बजे जिला मुख्यालय (विकास भवन) पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर के अपनी मांगों को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला अधिकारी,अपर मुख्य सचिव पंचायती राज एवं पंचायती राज निदेशक को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के माध्यम से रमेश कुमार भारती ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी नियुक्ति साक्षर पर हुआ है और अधिकतर पुरूष एवं महिला कर्मचारी साक्षर हैं और हम सबसे निचले पायदान के कर्मचारी हैं और हम लोगों का ऑनलाइन बायोमैट्रिक अटेंडेंस उचित नहीं है क्यों कि सफाई कर्मचारियों को कभी BLO में ड्यूटी,ओडीएफ दस्ता स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में ड्यूटी, चुनाव में मतगणनाऔर जनगणना में प्रगणक के रूप में ड्यूटी, तो कभी निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची एकत्रित करने में ड्यूटी,और कभी ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, विधानसभा,एवं लोकसभा चुनाव में EVM एवं मतपेटियों की ढुलाई एवं सफाई के लिए ड्यूटी लगाई जाती है और अधिकतर सफाई कर्मचारियों को गाँवों में टोली बनाकर सफाई कार्य के लिए कई किलो मीटर दूर-दूर ड्यूटी लगाई जाती है।मुख्यमंत्री के रैली कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाने के लिए ड्यूटी लगाई जाती है,सभी पर्वों पर गोरखपुर महोत्सव हो या ईद, बकरीद, दशहरा, दीपावली में मूर्ति विसर्जन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर दिन और रात्रि में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ड्यूटी लगाई जाती है।एवं दैवी आपद, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में अचानक ड्यूटी लगाई जाती है। जिसको बखूबी निभाया जाता है।फिर भी हम कर्मचारियों का बहुत ज्यादा शोषण होता है और तो और जब आनलाइन बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य हो जाएगा तो और भी शोषण होना शुरू हो जाएगा इस लिए हम मा.मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हैं की हम कर्मचारियों का ऑनलाइन बायोमैट्रिक अटेंडेंस हाजिरी न ली जाए। इस ज्ञापन कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामसूरत यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष राम मिलन पासवान ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गांव में और भी विभाग के कर्मचारी नियुक्त हैं उन लोगों का बायोमैट्रिक नहीं लगती है केवल और केवल सफाई कर्मचारियों का ही शोषण होता है इसी कोरोना काल में हम सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा करने का कार्य किया जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार एवं जिला मीडिया प्रभारी शमसुद्दोहा ने अपने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि अगर कोई छोटा कर्मचारी है तो हम सफाई कर्मचारी हैं हम सफाई कर्मचारी निर्वाचन बाकस ढोने से लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यो अपनी ड्यूटी बहुत ही इमानदारी से करते हैं और हम लोगों का ऑनलाइन बायोमैट्रिक हाजिरी उचित नहीं है क्योंकि पंचायत भवन 10:00 बजे खुलता है और हमारी ड्यूटी गर्मियों में सुबह 7:00 बजे से 2:00 बजे तक एवं ठंडी में 8 बजे से 3 बजे तक ड्यूटी लगती है और पंचायत भवन 10:00 बजे खुलता है पंचायत सहायक का पता नहीं चलता है कुछ मजरों गांवों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी 10 -20 किलो मीटर की दूरी पर लगी है।और बाढ़, बारिश, और ठंड में आने-जाने में ही कर्मियों को समय लग जाएगा। इस दशा में हम कर्मचारियों की हाजिरी छूट जाएगी और हमारी महिला बहनों को आने जाने मे समय लग जाएगा जिससे हम अपने कार्य में अनुपस्थित हो जाएंगे माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील करते हैं कि हम सफाई कर्मचारियों का बायोमैट्रिक ऑनलाइन हाजिरी न लगा करके ग्राम प्रधानों के वहां उपस्थिति दर्ज कराई जाय । जिला संगठन मंत्री रामदुलारे यादव, जिला समप्रेक्षक उमेश सिंह, राम कुमार राव, मोलई प्रसाद, त्रयम्बक मणि त्रिपाठी, शिवेन्द्र नाथ मिश्र, शंभु नाथ गौड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि सफाई कर्मचारियों को ऑनलाइन उपस्थिति से मुक्त रखा जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए, सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत के अवसर प्रदान किए जाए, मृतक आश्रितो को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए।

गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने 40 ली0 अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब, 500 ग्राम यूरिया व 200 ग्राम नौसादर के साथ 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। राजघाट पुलिस ने चेकिग के दौरान अभियुक्त हसीना खातून पत्नी भोला निवासी शिवगंज थाना शिकारपुर जनपद बेतिया राज्य बिहार की रहने वाली है।

गोरखपुर। अपराध से सम्पत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त ईश्वर चन्द की कुल 03 करोड की सम्पत्ति को चौरी चौरा पुलिस ने जब्त किया है। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में, तहसीलदार चौरी-चौरा व थानाध्यक्ष चौरी चौरा की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त ईश्वरचन्द्र उर्फ पिण्टू जायसवाल पुत्र राजाराम जायसवाल निवासी शत्रुधनपुर थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति को जिलाधिकारी जनपद गोरखपुर के आदेश अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं सामाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम,1986 के क्रम में अभियुक्त उपरोक्त के दुकान व मकान कुल 03 करोड़ की सम्पत्ति को कुर्क/जब्त करने की गई।

गोरखपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में नौ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराए जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के निर्देशन में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता अपर सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी जयप्रकाश ने किया। यह जानकारी अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामकृपाल में दी।उन्होंने बताया बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित बैंक अधिकारियों के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु विचार विमर्श किया तथा इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण किए जाने हेतु आग्रह किया।इसके अतिरिक्त उपस्थित बैंक अधिकारियों को इस राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक स्तर पर ग्रामीण अंचलों में भी प्रचार प्रसार कराए जाने हेतु निर्देशित किया।

गोरखपुर। टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण और मानसिक संबल देने के लिए लोग स्वतः स्फूर्त चेतना से भी आगे आने लगे हैं । जिले में ऐसे 1024 निक्षय मित्र 3050 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें सहयोग कर रहे हैं । इसी कड़ी में बीआरडी मेडिकल कॉलेज टीबी यूनिट के सीनियर ट्रिटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) अमित कुमार मिश्र ने एक बुजुर्ग टीबी मरीज को गोद लेकर अपने मां की पुण्यतिथि मनाई । अमित इससे पहले भी दो टीबी मरीजों को गोद ले चुके हैं और उन्हें प्रति माह पोषण पोटली देते हैं। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग नये मरीजों को खोजने के लिए चिकित्सकों को अलग अलग समूह में दक्ष भी कर रहा है। एसटीएस अमित ने बताया कि उनकी मां विजेश्वरी देवी 75 वर्ष की उम्र में दिवंगत हुई थीं। सोमवार को मां की तीसरी पुण्यतिथि थी । एक 72 वर्षीय टीबी मरीज उनके टीयू से ही इलाज करवा रहे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब है। मरीज का परिवार उनके इलाज में बीआरडी मेडिकल कॉलेज आने से पहले ही लाखों रुपये कर्ज लेकर खर्च कर चुका है । अब वह मरीज को सरकार की तरफ उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाएं दिलवा रहे हैं । मां की पुण्यतिथि पर उन्होंने बुजुर्ग मरीज को गोद लेने का निर्णय लिया और तय किया कि उन्हें हर माह पोषक सामग्री देंगे और उनका हालचाल भी लेते रहेंगे । चरगांवा ब्लॉक के 72 वर्षीय टीबी मरीज आनंद (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उन्हें पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप की दिक्कत थी। इसी बीच दिसम्बर में खांसी और बुखार भी परेशान करने लगा । तबीयत इतनी बिगड़ गयी कि निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा जहां परिजनों ने कर्ज लेकर उनका इलाज करवाया। जब परिजन निजी अस्पताल में इलाज करवाने में असमर्थ हो गये तो डॉक्टर की सलाह पर मेडिकल कॉलेज गये जहां जांच में टीबी की पुष्टि हुई । वहां से हर माह उन्हें दवा मिलती है। करीब डेढ़ माह के इलाज के बाद खांसी और बुखार की दिक्कत उन्हें नहीं हो रही है। हर माह दवा मिल जाती है और पोषण के लिए एक हजार रुपये भी खाते में आ चुके हैं । एसटीएस अमित मिश्र ने उन्हें फल, मूंगफली, सोयाबिन, दाल आदि की पोटली देकर आश्वस्त किया है कि वह इलाज के साथ साथ अच्छे खानपान में भी हरसंभव उनकी मदद करेंगे। इससे उनका और उनके परिवार का हौसला बढ़ा है और वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। पोषण के लिए मिले पैसे और अमित के सहयोग से वह निरंतर पौष्टिक खाना जैसे दूध, अंडा, मीट, दाल, फल आदि का सेवन कर सकेंगे।

बी आरडी का डीबी आर जब्त दोषियों पर होगी कार्रवाई ।

Transcript Unavailable.

पश्चिम विक्षोभ का कल से दिखेगाअसर जाए रहेंगे बादल