नगर निगम टीम ने घंटाघर में दुकानों को तोड़ना शुरू किया व्यापारी कर सकते हैं सीयम से शिकायत

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने आदर्श विद्या चिल्ड्रेन एकेडमी सर्बसीं बढ़नी में पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित होकर विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी होनहार प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।बस उन्हें अवसर मिलना जरूरी है। अवसर मिलने पर ही प्रतिभाएं निखरती हैं। विद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रशस्ति पत्र उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब सुविधाएं मिलने लगी हैं जिससे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान युवा भाजपा नेता अंशुमाली धर भक्ति द्विवेदी, श्रीभागवत सिंह,बबलु सिंह, विदुरमणि सिंह,रामदरश सिंह, योगेन्द्र सिंह,संजय सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक,अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिक्षकों का कर्तव्य है बच्चों को प्रोत्साहित करें-शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल ने नव निर्मित बाल वाटिका का लोकार्पण किया। खजनी गोरखपुर।। हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने खजनी क्षेत्र के डोंड़ो सतुआभार में स्थित एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान में पहुंच कर मेधावी विद्यार्थियों को उपहार शिल्ड और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों का नैतिक कर्तव्य है कि वो बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को पहचानें उसे निखारें और उन्हें प्रोत्साहित करें। बच्चों के परफार्मेंस की सराहना करते हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और प्रतियोगिताओं में शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही बच्चों को सफलता मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रही विद्यालय की प्रवक्ता श्वेता तिवारी की सराहना की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला, श्रीराम चौहान,एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व प्रबंधक आचार्य घनश्याम मिश्र ने वार्षिकोत्सव में पहुंचे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और भेंट देकर सम्मानित किया। अचानक मौसम परिवर्तन और बारिश के कारण आयोजन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गोरखपुर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया नौकायन क्षेत्र का भ्रमण। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।

गोरखपुर: नगर निगम गोरखपुर वित्त वर्ष 2024- 25 में 645 करोड़ करेगा व्यय। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो को पूरा सुने और अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें धन्यवाद।