गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 3 दिसम्बर
Transcript Unavailable.
खजनी पुलिस ने आज अपहरण तथा जबरन विवाह और दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर कटघर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया तथा थानाध्यक्ष गौरव राय कनौजिया के निर्देश पर विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। थाने में दर्ज मु.अ.सं. 184/2022 की धारा 363,366, 376डी, 120बी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट मे वांछित रुद्रपुर खजनी के निवासी अभियुक्त अंगद यादव पुत्र रामप्रीत यादव 20 वर्ष को कटघर तिराहे से दोपहर 12.30 बजे एसआई रवि राय कांस्टेबल अमलेश यादव और हर्षवर्धन वर्मा ने गिरफ्तार किया।
यूपी पीएससी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,जानिए आवेदन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी। यूपी पीसीएस मुख्य (मेंस) 2024 भर्ती 2024 के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल 220 पद भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 2 फरवरी है। आवेदकों को जनवरी के आखिरी सप्ताह तक अपनी रजिस्ट्रेशन और अप्लाई करने की सारी प्रक्रिया को पूरा कर लेना है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने कंबाइंड स्टेट सर्विसेस एग्जाम 2024 का नोटिस रिलीज कर दिया है। आवेदन शुरू हो गए हैं। नीचे पढ़ें जरूरी डिटेल और कर दें अप्लाई। यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेस यानी पीसीएस परीक्षा 2024 का नोटिस जारी कर दिया है। वे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम के तहत होने वाली ऑफिसर पद की भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कल यानी 1 जनवरी से शुरू हो गए हैं। इन पदों के लिए फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2024 है। इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन की इन भर्तियों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। इसके लिए कैंडिडेट्स को इस वेबसाइट पर जाना होगा। uppsc.up.nic.in. यहीं से आप इन पदों का डिटेल भी पता कर सकते हैं। इस बार यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से कुल 220 पदों पर भर्ती होगी। यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2024 के लिए आवेदन चल रहे हैं, और लास्ट डेट 2 फरवरी है, लेकिन फीस का पेमेंट करने की लास्ट डेट 29 जनवरी 2024 है। इसके साथ ही एप्लीकेशन में सुधार करने की लास्ट डेट 9 फरवरी 2024 है। परीक्षा तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो। बाकी पद के मुताबिक संबंधित विषय में डिग्री भी होनी चाहिए। आयु सीमा एज लिमिट 21 से 40 साल तय की गई है और आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों की परीक्षा पास करने के बाद होगा। सबसे पहले प्रिलिम्स फिर मेन्स और आखिर में इंटरव्यू का आयोजन होगा। तीनों चरण पास करने वाले कैंडिडेट की चयनित होंगे। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैडिडेट्स को 125 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और ईएसएम कैंडिडेट्स को 65 रुपये देने होंगे। पीएच कैटेगरी के लिए शुल्क 25 रुपये तक किया गया है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गोरखपुर अनाज मंडी भाव 2 दिसंबर
गोरखपुर फल मंडी भाव 2 दिसंबर
