काला चना खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे लिए जानते हैं
क्या डायबिटीज के मरीज प्याज खा सकते हैं
स्पोर्ट कॉलेज में वॉलीबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा इंडोर हाल का तोहफा
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सीएम योगी ने गोरखपुर में दी बधाई कहां सरकार की नीतियों और योजनाओं में महिलाएं केंद्र
Transcript Unavailable.
क्या भीगा अखरोट वास्तव में फायदेमंद होता है
यूरिक एसिड कम करने के लिए पिए लौकी का जूस और ऐसे करें तैयार
प्रकृति और पर्यावरण मानव जीवन का आधार-श्रीनारायण त्रिपाठी राष्ट्रीय सेवा योजना का साप्ताहिक शिविर खजनी गोरखपुर।। प्रकृति और पर्यावरण मानव जीवन का मूल आधार है, आज विकास की अंधी दौड़ में इंसानों द्वारा प्रकृति और पर्यावरण का दोहन किया जा रहा है, और दुरुपयोग किया जा रहा है जो कि पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है। इसके कारण अनेक भौगोलिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। भौगोलिक समस्याओं में खनन से भूस्खलन,भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। साथ ही जल प्रदूषण,वायु प्रदूषण,ध्वनि प्रदूषण से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वीर बहादुर सिंह पीजी कॉलेज हरनहीं महुरांव में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक शिविर के चौथे दिन बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए उक्त विचार भुगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रवक्ता श्रीनारायण त्रिपाठी ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि मानव स्वास्थ्य से संबंधित सभी समस्याओं में प्रदूषणों का विशेष योगदान है। इन सभी समस्याओं को रोकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा तथा मूल प्राकृतिक संसाधनों की ओर बढ़ना होगा। अपने जीवन को प्राकृति के नजदीक रख कर जीवन यापन करना होगा। यदि मानव इसी तरह से कृत्रिम जीवन जीने की होड़ में तकनीकी विकास,मोटर गाड़ी,कल कारखाने जैसे संसाधन विकसित करता रहा तो निश्चित रूप से इंसानों का पृथ्वी पर जीवित रहना कठिन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आज अनेक जीव जंतु विलुप्त होते जा रहे हैं। जो कि एक प्राकृतिक पारिस्थितिकी के संकट के रूप में दिखाई दे रहा है। हम प्रकृति को जितना कम प्रभावित करेंगे उतनी ही समस्याएं कम होंगी और जितना ही अधिक प्रभावित करेंगे उतनी ही विकराल समस्याएं उत्पन्न होंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर पुष्पा पांडेय,अरुण कुमार नायक,युसूफ आजाद ने भी संबोधित किया और पर्यावरण के संबंधी में विस्तृत जानकारी दी। बौद्धिक सत्र में प्राध्यापक सुमंत मौर्य,शैलेंद्र कुमार,वीरेंद्र सिंह,रोली सिंह,अरुण सिंह,राजन आदि लोग भी उपस्थित रहे। बौद्धिक कार्यक्रम में महाराणा प्रताप,क्षत्रपति शिवाजी और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई इन तीनों इकाइयों के स्वयंसेवक विद्यार्थी मौजूद रहे।
नारी सशक्तिकरण,सम्मान और हितों की रक्षा के लिए काम करेगी निर्भया सेना। खजनी गोरखपुर।। पूर्व नियत कार्यक्रम के अनुसार कस्बे में स्थित निर्भया सेना के कार्यालय पर पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। नारी सशक्तिकरण, सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए काम करने और समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को जागरूक करने के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत बताते हुए मुख्य अतिथि अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से ही समाज सशक्त होगा, और जन जागरूकता से ही स्थिति में सुधार होगा। जिलाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी और निर्भया सेना प्रमुख ने बताया कि महिलाओं के सम्मान उनके हितों की रक्षा और महिला कल्याण से ही युवा कल्याण और सामाजिक बदलाव की राह बनेगी। इस दौरान महिला उत्पीड़न या ऐसी किसी भी घटना के प्रति उपस्थित सभी पदाधिकारीयों और सदस्यों से एक जुट होकर विरोध में आवाज उठाने का आवाहन किया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री नसरीन फातिमा ने आॅनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा संबोधित करते हुए महिलाओं के साथ होने वाली सामाजिक विषमताओं की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों की एकजुटता और निर्भया सेना के प्रति सदभाव बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक को उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा संगठन मंत्री राजेश कुमार,रामप्रताप,शेषमणि पाण्डेय, गौरीशंकर ने भी संबोधित किया। इस दौरान चंदप्रकाश त्रिपाठी, राम उजागिर प्रजापति, संदीप कुमार, मुन्नीलाल साहनी, दिनेश कुमार पाण्डेय, योगेंद्र पाण्डेय, रामसिंह वर्मा, संदीप, टीपू, मनीष मिश्रा, आरिफ अंसारी, अमितेश शर्मा, मनोज वर्मा,कृष्ण कुमार पाण्डेय, शुभम त्रिपाठी,मदन मोहन पाण्डेय, रविन्द्र कुमार, दीपक, शिरोमणि मिश्रा, रामवृक्ष वर्मा,आदि मौजूद रहे।
थाना समाधान दिवस में पहुंचे 2 फरियादी अधिकारियों ने जांच टीम बनाई। खजनी गोरखपुर।। मार्च महीने के पहले समाधान दिवस में पल्हीपार बाबू तथा एक अन्य गांव से सिर्फ 2 फरियादी अपनी भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे। अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार खजनी रामसूरज प्रसाद और दिवस प्रभारी थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने सभी की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनते हुए, दोनों ही मामलों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बना कर मौके पर जांच के लिए भेजने की जानकारी दी गई। इस दौरान कानूनगो डी.एन.मिश्रा लेखपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।