खजनी गोरखपुर।। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खजनी में एक दिवसीय रोजगार मेला 18 जनवरी गुरूवार को आयोजित किया गया है। जिसमें 10 वीं 12 वीं ग्रेजुएट आईटीआई और डिप्लोमा डिग्री धारक युवाओं को औद्योगिक संस्थानों के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुवार को दिन में 11 बजे से आयोजित होने वाले रोजगार मेले में कुल 10 औद्योगिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा युवाओं के चयन के बाद उन्हें तत्काल कंपनी के द्वारा आॅफर लेटर (नियुक्ति पत्र) क्षेत्रीय विधायक श्रीराम चौहान और ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह के द्वारा मौके पर ही चयनित अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। संस्थान के प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को रोजगार मेला के आयोजन की सूचना दे दी गई है। तथा चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के संबंध में जानकारी अथवा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उनके मोबाइल नंबर 9936790770 पर संपर्क किया जा सकता है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

खजनी गोरखपुर।। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष युवा नेता हरिकेश राम त्रिपाठी को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। खजनी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गाजर नरसिंह गांव के मूल निवासी हरिकेश त्रिपाठी ने अपने प्रारंभिक सामाजिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक के रूप में की। वे भाजपा के मुंबई के उपाध्यक्ष ज्योतिष शास्त्र के विद्वान आचार्य पवन त्रिपाठी के बड़े भाई तथा दयाशंकर त्रिपाठी के सुपुत्र हैं। साथ ही क्षेत्र और जिले में संगठन के द्वारा सौंपी गई अपनी विभिन्न जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करते हुए, वे इन दिनों जिला उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी के द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए अपनी सक्रीय सेवाएं दे रहे हैं। इनके इस मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी डा.धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सदर सांसद रवि किशन शुक्ला,संत कबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद,बांसगांव सांसद कमलेश पासवान देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी सहजनवां क्षेत्र के विधायक प्रदीप शुक्ला खजनी क्षेत्र के विधायक श्रीराम चौहान चिल्लुपार के विधायक राजेश तिवारी समेत भाजपा खजनी क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। वहीं हरिकेश राम त्रिपाठी ने सभी शुभेच्छुजनों के प्रति आभार जताया है।

कड़ाके की ठंड में ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने की क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में पहुंच कर मंदिर की सफाई की। खजनी गोरखपुर।। ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह ने आज कड़ाके की ठंड में क्षेत्र के प्रसिद्ध जएश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर भरोहियां में पहुंच कर सफाई की और शिव मंदिर में श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश में धर्म स्थलों की सफाई का काम चल रहा है। आज मुझे भी शिव मंदिर में सफाई करने का अवसर मिला है। और मुझे लगता है कि यह प्रभु श्रीराम, महादेव भगवान शिव शंकर की कृपा प्राप्त करने का यह अवसर हमें प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से ही प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर मंदिर के महंत शिव नाथ दास,संजय सिंह,रमेश, राजाराम यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर महोत्सव के समापन के अवसर पर स्थानीय कवियों के कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर गोरखपुर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव,अतिविशिष्ट अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह,विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश श्रीवास्तव व महोत्सव महासचिव रविंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया | इस अवसर पर संबोधित करते हुए महापौर गोरखपुर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखपुर आदाब और साहित्य की धरती है | विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश अनुसार गोरखपुर महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करता है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह काम है |कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुभाष यादव जी ने किया I कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा, जो अपनी सीता की खातिर गया था | समंदर पर मेरे वजूद के अंदर वह राम है कि नहीं || प्रमोद चोखानी ने पढ़ा, अरे तुम्हारा भला चाहते हैं ऐब बताने वाले | दोस्त एहबाब होते हैं आइना दिखाने वाले || निशा राय ने पढ़ा, राम की कथा में लोक लोक में बसे हैं राम | राम को ना लोक से अलग कर पाएंगे। राजा त्रिपाठी जी ने पढ़ा, अब ढोल नगाड़े बजवा दो संदेश सबको पहुंचा दो अब अपने राम को पाना है राघव से मिलन हो जाना सत्यमवदा ने पढ़ा, इतना सुहाना सा कोई मंज़र नहीं होता। नदियां नहीं होतीं तो समंदर नहीं होता। उत्कर्ष पाठक ने पढ़ा, खुश हैं गुरुवर और तीनों माई,बड़ी मंगल बेला आई है|| वर्षों से व्याकुल थी जो अंखियां,खुशी के मारे भीग गईं | देखो ये मगनता प्रजाजनो की घड़ी राम राज्य की आ गई || सरिता सिंह ने पढ़ा, सूनी आंखें पथरायी उनमें प्रकाश जो छाया है। पांचवर्षों के संघर्षों का परिणाम ये पाया है।। प्रदीप मिश्रा नें पढ़ा, राम इस पर भी राम राम उस पार भी राम ही मोक्ष है मोक्ष के हार भी || आशिया गोरखपुरी ने पढ़ा, जहर होने का काम मत कीजिए जहर बोने का काम मत कीजिए और भी | काम है हमारे लिए है मोहम्मद बताएं जहां अपनी राम-बीर में हमारे लिए || साथी साथ एकता उपाध्याय ने काव्य पाठ किया | इस अवसर पर विवेक, हरिप्रसाद, रीता श्रीवास्तव, फजल खान, नवल किशोर नथनी, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

गोरखपुर महानगर दक्षिण भाग की अयोध्या में प्रस्तावित रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्की बाग गोरखपुर की ओर से भव्य शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोलघर से निकाली गयी। जिसमें गुरुकुल, श्री राम केवट संवाद, माता शबरी प्रसंग, श्री राम दरबार सहित अन्य विद्यालयों की कई झांकियाँ शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोरक्षप्रान्त सुभाष जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बड़े आनंद का विषय है कि भारत के कोने-कोने में, वनवासी क्षेत्र में, गिरिकंद्राराऊं में, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले हर प्रकार के लोगों में राम के प्रति एक उत्साह है। हमारे जीवन के प्रारंभ में भी राम, वर्तमान में भी राम और अंत में भी राम हैं। श्रीराम अपने वचन का पालन करने के लिए राजपाठ छोड़कर के 14 वर्ष तक वनवास में रहे। इन्होंने एक आदर्श पुत्र, व भाई को कैसा होना चाहिए इसका संदेश दिया। रामराज्य एक ऐसा राज्य था जहाँ पर किसी प्रकार का कोई छुआछूत नहीं था। आत्मीय भाव, समतामूलक युग, सबके मंगल की कामना सबके मन एवं तन के स्वास्थ्य की कामना जिन्होंने की। श्री राम आज अपनी जन्मभूमि पर 500 वर्षों बाद लौटे हैं। श्रीराम राज्य बदलते भारत का प्रतीक है। राम असुरों के संघारक हैं। माता शबरी के जिन्होंने झूठे बेर खाए। विभीषण को सोने का लंका दिया। राम कोने कोने में है। राम रोम रोम में है , हम सभी लोग मिलकर भारतवर्ष में राम राज्य स्थापित करेंगे। इस अवसर पर मंच पर सुनील कुलकर्णी (अखिल भारतीय, शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) अर्जुनानंद जी महाराज, डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल प्रान्त संघ चालक, ओम जालान, सूर्यनाथ जी, डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव महापौर विराजमान थे। इस शोभायात्रा में शहर के सभी शिशु मंदिरों के छात्र- छात्राएं वहां के आचार्य परिवार सब की अलग-अलग झांकियां, अलग-अलग मार्ग से होते हुए अपने विद्यालय की तरफ प्रस्थान की।

गोरखपुर। नगर निगम कैम्पस में स्थापित शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए आईटीएमएस प्रणाली के कन्ट्रोल रूम का पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी ने आज औचक निरीक्षण। कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा आई0टी0एम0एस0 के कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि इसके तहत शहर के 14 चौराहों पर कैमरे लगाये गये है शहर में चल रहे निर्माण कार्य के कारण सात स्थान पर कैमरे निकाल कर रखे गए हैं। दो स्थानों पैडलेगंज मोहद्दीपुर में ट्रैफिक वाहन स्पीड कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है 60 से अधिक स्पीड पर चलने पर ऑटोमेटिक वाहन चालकों का चालान किया जाता है प्रतिदिन 400 से अधिक वाहन चालकों का यातायात नियम का अनुपालन न करने वालों का चालान किया जाता है जिस पर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर लाउड स्पीकर और सिग्नल की व्यवस्था शहर के अन्य सभी प्रमुख चौराहों पर भी की जाय तथा लोगों को स्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जाय। डीआईजी ने निर्देश दिया कि शहर में अडॉप्टिव ट्रैफिक कन्ट्रोल सिस्टम के साफ्टवेयर का भी उपयोग किया जाय। जिसके अन्तर्गत ट्रैफिक लाइट पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर ग्रीन लाइट का वक्त खुद से बढ़ जायेगा। अगर इसके उपयोग के बाद साफ्टवेयर में कोई समस्या आती है तो उसे तत्काल ठीक किया कैमरे से अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है इसे और बढ़ाया जायेगा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्याम देव टीआई सहित अन्य मौजूद रहे।