इनकी लापरवाही से मजबूत हो रहाहै मरीज़ माफिया नेटवर्क टामाके नाम पर सिर्फ कर रहे ठगी

सीएम योगी आज करेंगे 35 योजनाओं का शीला न्यास 13 का लोकार्पण एम्स में ब्लड बैंक की सौगात भी देंगे

अनाज मंडी भाव गोरखपुर 2 मार्च

उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से अनुराधा श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि घरेलू हिंसा जो घर पर महिलाओं के साथ होती है । इसके लिए कहीं न कहीं हमारा अनपढ़ महिलाओं का समाज जिम्मेदार है , अगर हम महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षा प्रदान करें , उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करें , उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं कहीं न कहीं घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाया जाएगा और जब महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी , तो वे खुद उस हिंसा का जवाब दे सकती हैं जो आमतौर पर उनके साथ होती है ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

खजनी एसडीएम रहे राजू कुमार का निर्वाचन आयोग द्वारा तकनीकी आधार पर किया गया स्थानांतरण,तहसील के नवागत उप जिलाधिकारी शिवम सिंह ने पदभार संभाला। खजनी गोरखपुर।। केंद्रीय निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग के नवीनतम निर्देशानुसार संतकबीर नगर लोकसभा क्षेत्र के आलापुर विधानसभा क्षेत्र आंबेडकर नगर जिले के मूल निवासी रहे। निवर्तमान उप जिलाधिकारी खजनी राजू कुमार का तकनीकी कारणों से स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं उनके स्थान पर नवागत युवा उप जिलाधिकारी शिवम सिंह ने खजनी तहसील मुख्यालय में पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व में भी खजनी तहसील के उप जिलाधिकारी रहे युवा,उर्जावान एवं तेज तर्रार प्रशासनिक अधिकारी के रूप में शिवम सिंह क्षेत्र में लोकप्रिय एवं चर्चित रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने तहसील के अपने अधिनस्थ कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात की और क्षेत्रीय जनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के निर्बाध क्रियान्वयन तथा पीड़ितों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया है। वहीं एक कुशल कर्तव्य पारायण अधिकारी के रूप में खजनी के उप जिलाधिकारी पद पर शिवम सिंह के द्वारा पुनः एक बार कार्यभार संभाले जाने पर दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के गणमान्य जनों, ग्रामप्रधानों और अधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।

आज से फिर करवट बदलेगा मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी। गोरखपुर।। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग द्वारा फिर एक बार प्रदेश के विभिन्न जिलों में 2 मार्च और 3 मार्च को सबेरे 8.30 बजे से मौसम बदलने और उससे होने वाले प्रभाव आधारित चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार आगरा, अलीगढ़, औरैया, बांदा, बिजनौर, चित्रकूट, एटा, इटावा,फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, कन्नौज कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामती एवं आस पास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। वहीं आगरा,अलीगढ़,एटा, अमेठी,अम्बेडकर नगर,अमरोहा, औरैया,अयोध्या,बदायूं,बागपत, बहराइच,बलरामपुर, बाराबंकी, बरेली,बस्ती,बिजनौर,बांदा, बुलंदशहर,चित्रकूट,देवरिया, इटावा, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन,झांसी,कन्नोज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,कासगंज कौशाम्बी,कुशीनगर,लखीमपुर खीरी,लखनऊ,महाराजगंज,महोबा, मेरठ,मैनपुरी,मथुरा,मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर,पीलीभीत,बांदा, प्रतापगढ़,रायबरेली रामपुर,संत कबीर नगर,सहारनपुर,संभल, शाहजहाँपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर,श्रावस्ती,सुल्तानपुर, उन्नाव जिलों एवं आस पास के क्षेत्रों में बादल गरजने, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही आजमगढ़,जौनपुर, ललितपुर, प्रयागराज जिलों और आस पास के क्षेत्रों में बादल गरजने बिजली गिरने की संभावना जताई है।

गोरखपुर फल मंडी भाव 2 मार्च

गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 2 मार्च