गोरखपुर सब्जी मंडी भाव 31 दिसम्बर
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
समूचे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घने कोहरे के बीच गलन और ठिठुरन ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग अपने घरों में कंबल और रजाईयों में दुबके हुए हैं। कोहरे ने यातायात को भी प्रभावित किया है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2023 बारिश के साथ विदा हो सकता है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। वहीं, आज यानी 30 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश में कड़ाके ठंड के बीच आने वाले दिनों में बारिश के आसार हैं। यूपी के मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर से प्रदेश में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर और नए साल की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है। 30 दिसंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान कहीं घना तो कहीं अत्यधिक घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर कड़ाके की ठंडक पड़ने वाली है। 2 जनवरी को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश के बहराइच,लखीमपुर, खीरी,सीतापुर,हरदोई,फर्रुखाबाद, कन्नौज और कानपुर नगर में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही उन्नाव, लखनऊ,बाराबंकी,अयोध्या,शामली,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर, बागपत,मेरठ,गाजियाबाद, हापुड़ और गौतम बुद्ध नगर में भी मौसम बेहद ठंडा है। इसके साथ ही एटा बुलंदशहर,कासगंज,बिजनौर, अमरोहा,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली, पीलीभीत,शाहजहांपुर,संभल और बदायूं शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग द्वारा 30 दिसंबर को सीतापुर,हरदोई,फर्रुखाबाद, संभल,बाराबंकी,गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, कासगंज, शाहजहांपुर,बदायूं में घना कोहरा पड़ने की चेतावनी दी गई। जबकि प्रतापगढ़, वाराणसी,जौनपुर, गाजीपुर,मऊं, आजमगढ़, बलिया,देवरिया,बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर और महराजगंज कोहरे और शीतलहर की चपेट में रहा। इसके अलावा सिद्धार्थनगर, बलरामपुर,गोंडा, श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,कन्नौज,कानपुर नगर,उन्नाव, लखनऊ,रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी है। वहीं अयोध्या,आंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़,मथुरा,हाथरस, एटा, मैनपुरी,बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद,रामपुर,बरेली, पीलीभीत में भी कोहरा रहने का अलर्ट है। शुक्रवार और शनिवार को लखनऊ समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी तेजी से बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड के नीचे लुढ़क गया है। बरेली में अधिकतम तापमान सबसे कम 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया वहीं हरदोई में 14.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिकतम तापमान दर्ज किया गया तथा गोरखपुर में 17 डिग्री सेंटीग्रेड अधिकतम तापमान रहा। शुक्रवार तथा शनिवार को लखनऊ,गोरखपुर समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली और तेज हवाएं चली। इससे ठिठुरन (गलन) बढ़ गई है।
खजनी गोरखपुर।। ठंड का मौसम चोरों को खूब रास आ रहा है। वहीं नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में नशे के आदी चोरों का आतंक है। घर बाहर या खेती के काम के लिए बिजली से चलने वाले मोटर चोर रात में खोल कर उठा ले जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में उनवल कस्बे में चोरी की छोटी बड़ी दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं। चोरों की हिम्मत इस कदर बढ़ चुकी है कि वार्ड नंबर 4 में एक घर के सामने से पानी का मोटर चोरों ने खोल लिया। उनवल के आयुर्वेदिक (आयूष) अस्पताल में लगे सबमर्सिबल पंप को चोरों ने खोल कर ले जाने की कोशिश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। चोरों ने खिड़कियों में लगी की जालियों को भी तोड़ने का प्रयास किया। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल का बाउंड्री वॉल और गेट नहीं बना है, आए दिन परिसर में शराब की बोतलें,केन फेंके रहते हैं। शरारती तत्वों ने यहां अड्डा बना लिया है। शासन प्रशासन से बाउंड्री वाल बनाने की मांग कई बार की जा चुकी है जो कि अब तक पूरी नहीं हो सकी।
खेल नौ करोड़ रुपये का... ऑटो स्टैंड के नाम कर दिए प्रमुख चौराहे
बंद हो गया लखनऊ हाईवे आधी रात थम गए वाहनों के पहिए
मौसम ने देर से लेकर बट आप कोहरे के आगोश में गोरखपुर शहर
नए साल में गोरक्षनगरी को तोहफा राप्ती नदी में भी चलेंगे बोट और स्टीमर
