Transcript Unavailable.
गोरखपुर से अयोध्या के बीच चलेंगी 30 नई बसें, जानिए क्या है परिवहन निगम की तैयारी; श्रद्धालुओं की सुविधा का रखा ध्यान
अंग्रेजों के जमाने के नियमों पर चल पड़ा रेलवे प्रशासन, 34 दिन में 150 ट्रेनें निरस्त; कैंसिल हो गए लाखों कन्फर्म टिकट
अग्निवीरों को 4 साल बाद ऐसे मिलेगी सेना में परमानेंट जॉब, बस हैं ये शर्तें
गोरखपुर। महानगर द्वारा 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। उल्लेखनीय हो कि अभाविप द्वारा प्रतिवर्ष शैक्षिक, सामाजिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाता है, इसी क्रम में इस वर्ष 12 जनवरी को अभाविप गोरखपुर महानगर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 1500 मेधाशक्ति को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक सौम्या गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युवाओं में रचनात्मक व राष्ट्रवादी सोच विकसित करने का जो संकल्प लिया आज उसने देश की युवाशक्ति का स्वरूप ही बदल दिया है, यही कारण है कि अभाविप राष्ट्रभक्ति, समाजसेवी और संस्कारित छात्रशक्ति का प्रतीक बन गया है। अभाविप विगत कई वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाता है। अभाविप गोरखपुर महानगर मंत्री शुभम राव ने कहा कि आगामी 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अभाविप गोरखपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत तथा स्नातक और परास्नातक में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र तथा इसके साथ सामाजिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1500 मेधावियों को सम्मानित किया जायेगा।
कण कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी योगी सरकार
Transcript Unavailable.
पहाड़ों पर बर्फबारी गोरखपुर में छूट रही कप कपी
गोरखपुर। लगभग पांच वर्षों से मंडल/ मुख्यालय से कर्मचारियों के पहचान पत्र जारी नही किये गये। इसी बीच रेलवे मैनुअल पास बंद होने के बाद ट्रेनों में यात्रा के दौरान कई फर्जी पहचान पत्र पकड़े जा चुके है। मुख्यालय से पहचान पत्र जारी न होने की दशा में इसका सत्यापन भी नही हो पाता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी से वार्ता कर पहचान पत्र जारी करवाने की कवायद शुरू कर दी है। यह जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर बाहरी व्यक्ति भी फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़े जा चुके है। नए पहचान पत्र के लिए मुख्यालय से आश्वासन मिल चुका है। नए पहचान पत्र में संभावित क्यूआर कोड या कोई सेफ़्टी मार्क से इसे फुलप्रूफ बनाया जाएगा। जिससे कि फर्जीवाड़े पर रोक लगाया जा सके।
शहर के 10 चौराहों पर जीडीये चौराहे पर लगाएगा स्प्रिंग पोस्ट तैयारी शुरू
