गोरखपुर महोत्सव के समापन के अवसर पर स्थानीय कवियों के कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर गोरखपुर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव,अतिविशिष्ट अतिथि गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह,विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश श्रीवास्तव व महोत्सव महासचिव रविंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया | इस अवसर पर संबोधित करते हुए महापौर गोरखपुर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखपुर आदाब और साहित्य की धरती है | विशिष्ट अतिथि डॉ राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश अनुसार गोरखपुर महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करता है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह काम है |कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुभाष यादव जी ने किया I कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा, जो अपनी सीता की खातिर गया था | समंदर पर मेरे वजूद के अंदर वह राम है कि नहीं || प्रमोद चोखानी ने पढ़ा, अरे तुम्हारा भला चाहते हैं ऐब बताने वाले | दोस्त एहबाब होते हैं आइना दिखाने वाले || निशा राय ने पढ़ा, राम की कथा में लोक लोक में बसे हैं राम | राम को ना लोक से अलग कर पाएंगे। राजा त्रिपाठी जी ने पढ़ा, अब ढोल नगाड़े बजवा दो संदेश सबको पहुंचा दो अब अपने राम को पाना है राघव से मिलन हो जाना सत्यमवदा ने पढ़ा, इतना सुहाना सा कोई मंज़र नहीं होता। नदियां नहीं होतीं तो समंदर नहीं होता। उत्कर्ष पाठक ने पढ़ा, खुश हैं गुरुवर और तीनों माई,बड़ी मंगल बेला आई है|| वर्षों से व्याकुल थी जो अंखियां,खुशी के मारे भीग गईं | देखो ये मगनता प्रजाजनो की घड़ी राम राज्य की आ गई || सरिता सिंह ने पढ़ा, सूनी आंखें पथरायी उनमें प्रकाश जो छाया है। पांचवर्षों के संघर्षों का परिणाम ये पाया है।। प्रदीप मिश्रा नें पढ़ा, राम इस पर भी राम राम उस पार भी राम ही मोक्ष है मोक्ष के हार भी || आशिया गोरखपुरी ने पढ़ा, जहर होने का काम मत कीजिए जहर बोने का काम मत कीजिए और भी | काम है हमारे लिए है मोहम्मद बताएं जहां अपनी राम-बीर में हमारे लिए || साथी साथ एकता उपाध्याय ने काव्य पाठ किया | इस अवसर पर विवेक, हरिप्रसाद, रीता श्रीवास्तव, फजल खान, नवल किशोर नथनी, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

गोरखपुर महानगर दक्षिण भाग की अयोध्या में प्रस्तावित रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा में सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्की बाग गोरखपुर की ओर से भव्य शोभायात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोलघर से निकाली गयी। जिसमें गुरुकुल, श्री राम केवट संवाद, माता शबरी प्रसंग, श्री राम दरबार सहित अन्य विद्यालयों की कई झांकियाँ शामिल हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गोरक्षप्रान्त सुभाष जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बड़े आनंद का विषय है कि भारत के कोने-कोने में, वनवासी क्षेत्र में, गिरिकंद्राराऊं में, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले हर प्रकार के लोगों में राम के प्रति एक उत्साह है। हमारे जीवन के प्रारंभ में भी राम, वर्तमान में भी राम और अंत में भी राम हैं। श्रीराम अपने वचन का पालन करने के लिए राजपाठ छोड़कर के 14 वर्ष तक वनवास में रहे। इन्होंने एक आदर्श पुत्र, व भाई को कैसा होना चाहिए इसका संदेश दिया। रामराज्य एक ऐसा राज्य था जहाँ पर किसी प्रकार का कोई छुआछूत नहीं था। आत्मीय भाव, समतामूलक युग, सबके मंगल की कामना सबके मन एवं तन के स्वास्थ्य की कामना जिन्होंने की। श्री राम आज अपनी जन्मभूमि पर 500 वर्षों बाद लौटे हैं। श्रीराम राज्य बदलते भारत का प्रतीक है। राम असुरों के संघारक हैं। माता शबरी के जिन्होंने झूठे बेर खाए। विभीषण को सोने का लंका दिया। राम कोने कोने में है। राम रोम रोम में है , हम सभी लोग मिलकर भारतवर्ष में राम राज्य स्थापित करेंगे। इस अवसर पर मंच पर सुनील कुलकर्णी (अखिल भारतीय, शारीरिक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) अर्जुनानंद जी महाराज, डॉक्टर महेंद्र अग्रवाल प्रान्त संघ चालक, ओम जालान, सूर्यनाथ जी, डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव महापौर विराजमान थे। इस शोभायात्रा में शहर के सभी शिशु मंदिरों के छात्र- छात्राएं वहां के आचार्य परिवार सब की अलग-अलग झांकियां, अलग-अलग मार्ग से होते हुए अपने विद्यालय की तरफ प्रस्थान की।

गोरखपुर। नगर निगम कैम्पस में स्थापित शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए आईटीएमएस प्रणाली के कन्ट्रोल रूम का पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी ने आज औचक निरीक्षण। कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा आई0टी0एम0एस0 के कार्यप्रणाली के बारे में बताया कि इसके तहत शहर के 14 चौराहों पर कैमरे लगाये गये है शहर में चल रहे निर्माण कार्य के कारण सात स्थान पर कैमरे निकाल कर रखे गए हैं। दो स्थानों पैडलेगंज मोहद्दीपुर में ट्रैफिक वाहन स्पीड कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है 60 से अधिक स्पीड पर चलने पर ऑटोमेटिक वाहन चालकों का चालान किया जाता है प्रतिदिन 400 से अधिक वाहन चालकों का यातायात नियम का अनुपालन न करने वालों का चालान किया जाता है जिस पर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर लाउड स्पीकर और सिग्नल की व्यवस्था शहर के अन्य सभी प्रमुख चौराहों पर भी की जाय तथा लोगों को स्पीकर के माध्यम से जागरूक किया जाय। डीआईजी ने निर्देश दिया कि शहर में अडॉप्टिव ट्रैफिक कन्ट्रोल सिस्टम के साफ्टवेयर का भी उपयोग किया जाय। जिसके अन्तर्गत ट्रैफिक लाइट पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने पर ग्रीन लाइट का वक्त खुद से बढ़ जायेगा। अगर इसके उपयोग के बाद साफ्टवेयर में कोई समस्या आती है तो उसे तत्काल ठीक किया कैमरे से अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है इसे और बढ़ाया जायेगा निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्याम देव टीआई सहित अन्य मौजूद रहे।

गोरखपुर। कैंट पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, सड़क पर ठंड से ठिठुरते मंदबुद्धि युवक को पहुंचाया अस्पताल। कैंट थाना क्षेत्र के कलेक्टर चौकी अंतर्गत प्रेस क्लब के सामने एक मंदबुद्धि युवक सड़क पर ठंड से ठिठुरता हुआ गिर पड़ा था। कैंट थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर कलेक्टर चौकी पर तैनात सिपाही संदीप और दिलीप को भेजा और दोनों सिपाहियों में मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से टेंपो के माध्यम से उस युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। आपको बताते चले कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि अगर सड़क पर कोई भी व्यक्ति ठंड में पड़ा मिले तो संबंधित पुलिसकर्मी उसे रेन बसेरा या अगर जरूरत हो तो इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाएं। मुख्यमंत्री के आदेश का कैंट पुलिस द्वारा पालन करते हुए ठंड से सड़क पर पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस दौरान वहाँ मौजूद राहगीरों ने कैंट और गोरखपुर पुलिस की खूब प्रशंसा की

गोरखपुर। जनपद न्यायालय में संचालित चिकित्सालय पर स्थापित हेल्थ ए०टी०एम० मशीन का उद्घाटन आज जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के कर कमलों द्वारा किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस हेल्थ ए०टी०एम० मशीन के माध्यम से अधिकारीगण / कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण अपने शरीर के अन्दर उत्पन्न होने वाली बीमारियों को जानकर भविष्य के प्रति जागरुक हो सकेंगे। जनपद न्यायाधीश द्वारा नगर निगम के सहयोग से जनपद न्यायालय में ही स्थापित शौचालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के समय न्यायिक प्रतिष्ठान के अधिकारीगण के साथ ही साथ नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर भी उपस्थित रहें। यह जानकारी रामकृपाल, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा दी गई।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर युवा कांग्रेस के बैनर तले आयोजित यंग इण्डिया बोल कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण किया गया। पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम का नेतृत्त्व कर रहे यंग इंडिया बोल कार्यक्रम के गोरखपुर मण्डल के प्रभारी अंकित पाण्डेय "टाईगर" ने बताया कि युवा कांग्रेस द्वारा देश स्तर पर युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मंच प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाषण, काव्य, व्यंग्य, वाद - विवाद इत्यादि अनेक कार्यक्रम अयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि यंग इण्डिया बोल कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे तमाम युवा जिन्हें सरकार की युवा और छात्र विरोधी नीतियों के नाते बेरोजगार हैं और उपेक्षा के शिकार हैं, उन्हें एक सुनहरा मंच मिलेगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष आदि अंश गांधी, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विख्यात भट्ट, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष सुशांत शर्मा, छात्रनेता नारायण दत्त पाठक, सत्यम चतुर्वेदी, सत्यम सिंह, सोनू स्वामी, गोविंद गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

Transcript Unavailable.

गोरखपुर अनाज मंडी भाव 17 जनवरी

Transcript Unavailable.

यूपी के इस जिले में आज से लग रहा है बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, पहुंच रहे श्रद्धालु; लगेगी अर्जी