Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आपात बैठक डिप्लोमा इंजिनियर संघ भवन पीडब्ल्यूडी पर की गई, जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव और संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। बैठक का मुख्य मुद्दा पुरानी पेंशन का अभी तक बहाल न किए जाना था जिससे कर्मचारियों मे आक्रोश है अब कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने के लिए बेबस है 3 फरवरी नई दिल्ली N.J.C.A. कार्यालय पर बैठक होगी जिसमें हड़ताल किए जाने की राजनीत बनाई जायेगी। बैठक को संबोधित करते हुए रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि अभी चन्द दिन पहले अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिससे देश के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर थी और लग रहा था कि अब देश में राम राज्य की स्थापना होगी और पुरानी पेंशन बहाल होगी। लेकिन सरकार अपने कर्मचारी विरोधी रवैया से बाज नहीं आ रही है और राजस्थान से पुरानी पेंशन समाप्त करने की जो खबर मिल रही है वह बहुत ही दुखद है, शर्मनाक है, और कर्मचारियों को आहत करने वाली है कर्मचारियों से उनका संवैधानिक हक छीना जा रहा है। यह कैसा राम राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आप इस फैसले पर हस्तक्षेप करते हुए पूरे देश में पुराने पेंशन बहाल कराइए, अन्यथा कर्मचारियों की आह आपको लग जायेगी। बैठक को संबोधित करते हुए आईबीरिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा की सरकार अपने निर्णय पर पुन:विचार करें केन्द्र सरकार आगामी बजट में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली की व्यवस्था बनाए उन्होंने कहा कि सरकार यदि वास्तव में देश का भला करना चाहती है तो हमारे माननीय जो चार चार पेंशन ले रहे हैं वह अपनी पेंशन छोड़ कर मिशाल पेश करें,पुरानी पेंशन बंद के सरकार केवल कर्मचारियों की बलि क्यों चढ़ा रही हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा की सरकार अगर अपना फैसला वापस नहीं लगी तो कर्मचारी समाज अपने परिवार मित्र सहित आगामी चुनाव में अपने वोट से इसका जवाब देगा। उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार यह निर्णय वापस नहीं ली तो कर्मचारी समाज और आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय, ई० अनिल किशोर पांडेय, ई० राम किशुन, ई० निधि त्रिपाठी, वरूण वर्मा बैरागी, कनिष्क गुप्ता, इजहार अली, अनूप कुमार, जामवंत पटेल, फुलई पासवान, बंटी श्रीवास्तव, विजय शर्मा, कृष्ण मोहन गुप्ता, रामधनी पासवान और कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गोरखपुर। रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 56 गोपालपुर रसूलपुर में नगर निगम की टीम जल निकासी का नाला बनाने के लिए पहुंची और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा दर् असल स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा ग्राम सभा की जमीन जलाशय कब्जा और नाले को कब्जा किया जा रहा है आपको बता दें कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में बने पोखर की जमीन पर भी भू माफियाओं का कब्जा किया जा रहा जिससे जल निकासी के लिए असुविधा हो रही है जल निकासी न होने के कारण बारिश हो या ना हो जल जमाव की स्थिति से लोग गुजर रहे हैं वही नगर निगम की टीम आज जेसीबी लेकर नाला बनाने के लिए नगर निगम की पूरी टीम तत्परता दिखाई और मौके पर महिलाओं बच्चे और बुजुर्गों ने जमकर विरोध किया आपको बता दें कि स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई वर्षों से यह समस्या का सामना यहां के स्थानीय लोग झेल रहे हैं लेकिन भूमाफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा करके जल निकासी के रास्ते को और अवरुद्ध कर दिया गया है ऐसे में जल निकासी जब नहीं होगी तो जल जमाव होना लाजमी है वही मौके पर पहुंचे उपनगर आयुक्त ने भी लोगों से जमीन का पुराना नक्शा वह पुराने लोगों से बातचीत करने की कवायत शुरू कर दी है स्थानीय लोगों ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिली भगत से बार-बार स्थानीय लोगों एवं पूर्व पार्षद पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर भू-माफिया द्वारा परेशान किया जा रहा है कभी भी किसी प्रकार की बड़ी घटना घट सकती है स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि बार-बार मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद एवं जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी माफियाओं के हौसले बुलंद है प्रशासन की उदासीनता के कारण जलाशय की जमीन को कब्जा किया जाने का प्रयास किया जा रहा है और शिकायतकर्ताओं के ऊपर स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच जनपद गोरखपुर की एक बैठक विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में एक बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे की।अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि 4 फरवरी 2024 को लखनऊ में रन फार ओपीएस मे अधिक से अधिक संख्या में गोरखपुर के शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे 4 फरवरी 2024 को रन फार ओपीएस का जो दौड़ होगा वह एक ऐतिहासिक होगा, जिससे हम अपनी पुरानी पेंशन बहाली का एक संदेश उत्तर प्रदेश सरकार को देने का कार्य करेंगे, ताकि 2024 लोक सभा चुनाव से पहले हमारे बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाल करें। जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रन फार ओपीएस लखनऊ में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों एक ड्रेस में नजर आएंगे उससे लोगों में पुरानी पेंशन बहाली की एक उत्तेजना उत्पन्न होगी गोरखपुर में सैकड़ो की संख्या में शिक्षक कर्मचारी अधिकारी प्रतिभा करेंगे बैठक में उपस्थित रहे मंडलीय मंत्री अभिषेक गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ,संतोष पाठक ,अर्जुन गुप्ता ,शिव प्रसाद शर्मा ,दिलीप गुप्ता ,अवधेश कुमार अजय कुमार भास्कर, एवं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।