Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं की महिलाओं को अपने अधिकार मिलने चाहिए, महिलाओं के अधिकार के मुद्दे समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, कई कारण हैं जो साबित करते हैं कि महिलाओं को समाज में अपने अधिकारों का पूरा अधिकार होना चाहिए समाज में महिलाओं का सम्मान करने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि वे समाज का एक अभिन्न अंग हैं। वे समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, उनके बिना किसी भी समाज की पूर्णता संभव नहीं है, महिलाओं को समाज में अपने अधिकारों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह समानता का मानक है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवास्तव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं की लोकतांत्रिक प्रतिक्रियाएं ऐसी ही एक प्रणाली है जिसमें सत्ता हासिल करने वाले नेता लोगों द्वारा चुने जाते हैं, यह एक स्वतंत्र और समान चुनावी प्रक्रिया का एक उदाहरण है जिसमें नागरिकों को सत्ता पर नियंत्रण रखने का अवसर मिलता है। न्याय के तथ्यों में स्वतंत्रता समर्थन और भागीदारी शामिल है लोकतंत्र में सत्तारूढ़ दल की भूमिका महत्वपूर्ण है
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तार केशवरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेड़ हमारे लिए अनेक प्रकार के फायदे प्रदान करते हैं। वे संसार के वायुमंडल को शुद्ध रखने में मदद करते हैं जो कि ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं और कार्बन डायोक्साइड को अवशोषित करते हैं। इसके अलावा वे हवा को ठंडा भी करते हैं और वायुमंडल के प्रदुषण को कम करने में सहायक होते हैं। पेड़ हमारी मानव जीवन शैली के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उनके फल हमारे भोजन के स्रोत के रूप में काम आते हैं और उनके वृक्ष पत्ते और तने हमे ऊर्जा प्रदान करते हैं ये आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वृक्ष और लकड़ी निर्माण कार्य में उपयोग होता है। पेड़ों के नीचे की मिटटी में अन्य संजीवी जीवों का विविधता होता है जिससे फसलों की उर्वरकता बढ़ती है
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तर्केश्वरी श्रीवास्तव सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की पिता की संपत्ति में लड़कियों को भी अधिकार मिलना चाहिए,क्युकी समाज में इसकी आवश्यकता है। समाज बदल रहा है और महिलाओं की दिशा में भी बदल रहा है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलने से वो स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन सकती है और शिक्षा और स्वास्थय में भविष्य के लिए अच्छे अवसर भी प्राप्त हो सकते है। एक समृद्ध समाज में सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तार केशवरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे पृथ्वी के जलवायु क्रिया में स्थिरता खत्म हो रही है और मौसमी तथा जलवायु में परिवर्तन हो रही इसकी मुख्य वजह वायु प्रदूषण ,जलवायु उत्सर्जन अन्य जैविक उत्सर्जन हैं। यह परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग के रूप में दिखाई देता है। इसमें पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होती है और इससे जलवायु के प्रभाव भी बदल जाते हैं उच्चतर तापमान के कारण बर्फ के पिघलाव समुन्द्री तटों की कटाव और विप्लव आकार में बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदाओं के खतरे बढ़ जाते हैं । इस परिवर्तन का सीधा प्रभाव मानव समुदायों पर होता है जैसे कि खाद्य सुरक्षा ,पानी की आपूर्ति ,स्वास्थ्य और निवास की स्थिति पर विशेष रूप से उन समुदायों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ता है जो पर्यावरण पर अधिक निर्भर रहते हैं जैसे कि कृषि और निर्माण क्षेत्र इस समस्या का समाधान ग्लोबल स्तर पर संयुक्त प्रयास के बिना सम्भव नहीं है। विशेष रूप से सौर ऊर्जा और संचयन तथा सड़क निर्माण परिवहन में परिवर्तन करने से ही हम इन चुनौतियों का समाधान पा सकते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से तारकेश्वरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैंगिक असमानता एक सामजिक समस्या है जो आधी आबादी के लिए एक मुश्किल संघर्ष बना हुआ है। इसका मतलब है कि ब्यक्ति की पहचान और उनके अधिकारों में अंतर होता है। सिर्फ उनके लिए की उनकी लैंगिक पहचान क्या है इसमें समाजिक ,न्यायिक रूप से भी विपरीतता हो सकती है। लैंगिक असमानता के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि लिंग जेंडर ,सांस्कृतिक मान्यताएं और क़ानूनी प्रणालियां यह अक्सर लिंग जेंडर ,सेक्सुअल और ओरियंटल के संदर्भ में होती है । जिनसे व्यक्ति की समाज में स्थिति और अधिकारों में अंतर पैदा होता है। समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए शिक्षा जागरूकता और विविधता का सम्मान महत्वपूर्ण है। साथ ही क़ानूनी और नैतिक समर्थन भी जरूरी है। जिससे की समाज में हर व्यक्ति को उनका अधिकार मिल सके। लैंगिक असमानता के लिए लड़ना कठिन और लम्बा है लेकिन यह समाज के विकास में महत्वपूर्ण है