उत्तरप्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला से अनुराधा श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अगर किसान कड़ी मेहनत करते हैं और खाद्यान्न का उत्पादन करते हैं , तो अर्थव्यवस्था में उनकी हिस्सेदारी होनी चाहिए क्योंकि अगर किसान खाद्यान्न का उत्पादन नहीं करेंगे , तो देश में भुखमरी होगी । लोग बिना भोजन के मरने लगेंगे , इसलिए किसानों के पक्ष में , हमारे दो नेताओं ने आवाज उठाई , एक थे एमएस स्वामीनाथन जी और दूसरे थे हमारे चौधरी चरण सिंह जी , जो किसानों के पक्ष में थे । पक्ष में , उन्होंने आंदोलन भी किया था और अपने हक के लिए अनाज की कीमत तय की थी , जिस पर किसानों से शुल्क लिया जाएगा । मतलब कोई नुकसान नहीं , लेकिन उनकी बात बीच में काट दी गई और कोई महत्व नहीं दिया गया , किसानों पर कुछ प्रतिबंध भी लगाए गए ।
राजीव की डायरी कड़ी संख्या 19 घरेलू हिंसा पर घातक बंटी चुप्पी
अंग अंग में ताकत भरता है यह सस्ता ड्राई फ्रूट खून की कमी भी करता है दूर
सजावटी लाइट से रोशन होगी शहर की सड़के
7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से फायदे
बिना नक्शा पास कराए कर रहे थे भवन निर्माण सील
भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। खजनी गोरखपुर।। भाजपा खजनी मंडल की लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल कार्यशाला की एक दिवसीय बैठक क्षेत्र के वीर बहादुर सिंह महाविद्यालय हरनहीं में खजनी मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याणार्थ चलाई जा रही दर्जनों सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रत्येक बूथ पर अभियान चलाकर लोगों से संपर्क करके उन्हें पूरी जानकारी देने का आह्वान किया। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष एवं अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सहजनवां कवलदीप बेलदार, अभियान के संयोजक मंडल उपाध्यक्ष केशव राय,अवधविहारी मिश्रा,प्रभात दूबे,रामवृक्ष सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष उमेश चौरसिया,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडेय,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष लेखपाल बेलदार महिला मोर्चा जिला मंत्री माया मिश्रा,महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सिंह,मंडल मंत्री चंद्रकला,सुरेंद्र सिंह,विंध्याचल सिंह मंडल महामंत्री बंटी चर्तुवेदी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
यात्रियों की आंखों में पड़ रहे माहो कीट के प्रकोप से परेशान राहगीर खजनी गोरखपुर।। सरसों की फसल में लगने वाले माहो कीट ने इन दिनों लोगों का घर से निकला दुश्वार कर दिया है। विशेष कर दिन के समय ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर चलते समय लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। माहो कीट के हमले से लोगों की आंखों में संक्रमण और घाव हो जाता है। आंखों के लाल होने,जलन और खुजली की समस्याओं को लेकर लोग परेशान हो जाते हैं। सरसों के फूल खिलने पर माहो कीट उसे अपना भोजन बनाने के लिए निकलते हैं। माहो कीट से सरसों की फसल को भारी नुकसान भी होता हैं, इससे सरसों का विकास रुक जाता है। माहो कीट ने इलाके के लोगों को परेशान कर रखा है। कई राहगीरों की आंखों में अचानक माहो कीट चले जाने से आंखों में संक्रमण हो जाता है, और लोगों की आंख की पुतलियां जख्मी हो जाती हैं। खजनी पीएचसी के एमओआईसी डॉक्टर प्रदीप तिवारी ने बताया कि अस्पताल में ऐसी शिकायत लेकर कोई मरीज नहीं आया है। इससे बचने के लिए लोग आंखों को चश्मे से पूरी तरह ढककर ही बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने से भी आंखें सुरक्षित रहेंगी।
